Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: बीटीआई स्कूल में मेधावी छात्र हुए सम्मानित 

Aditi News Team

Wed, Jul 24, 2024
बीटीआई स्कूल में मेधावी छात्र हुए सम्मानित  गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय बालक उ मा विद्यालय (बीटीआई) में सत्र 23-24 के दसवीं एवं बारहवीं वार्षिक परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त विद्यार्थियों का वैश्य महिला मंडल के द्वारा प्रतिभा सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत 10 वी के 14 और 12 वी के 18 छात्रों को स्कूल बैग प्रदान किये गए । इस कार्यक्रम में वैश्य महिला मंडल की जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना जैन,तहसील प्रभारी श्रीमती मृदुला अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष मंजू जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजलि अग्रवाल,शिखा नीखरा, किरण साहू, संगीता सोनी,गीता अग्रवाल, निर्मला पटेल, अनुराधा अग्रवाल, सुरभि नीखरा आदि बहनों ने छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता शर्मा और शिल्पी गुप्ता द्वारा किया गया। संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल के द्वारा सभी अतिथियों और छात्रों का अभिवादन किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के समस्त स्टाफ के सराहनीय सहयोग और उपस्तिथि से छात्रों को प्रेरणा प्राप्त हुई।

Tags :

जरूरी खबरें