Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

: राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर बड़ा का निरीक्षण,परिसर में किया पौधारोपण

Aditi News Team

Tue, Aug 6, 2024
राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर बड़ा का निरीक्षण,परिसर में किया पौधारोपण नरसिंहपुर।प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुरबड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने यहां दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया और उपलब्ध दवाईयों की जानकारी ली।   निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने यहाँ भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बात की। उन्होंने यहाँ मिल रही चिकित्सा सेवाओं के संबंध में भी मरीजों से जानकारी ली। राज्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सेवाओं के संबंध में समस्त स्टाफ एवं अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा कर अधिकारियों एवं स्टाफ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुरबड़ा के जैसे व्यवस्थाओं के लिए प्रेरणा लें।   राज्यमंत्री श्री पटेल ने यहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह, सीएमएचओ डॉ. एपी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजदू था।

Tags :

जरूरी खबरें