Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: MP.झाबुआ के कल्याणपुरा थाना प्रभारी को गब्बर का डॉयलाग यूज करना पड़ा भारी

Aditi News Team

Mon, Nov 16, 2020

मप्र.(झाबुआ) पुलिस अफसर रौब झाड़ने के लिए कई प्रयोग करते हैं। ताकि अपराधियों में उनका खौफ कायम रहे। एमपी के झाबुआ जिले में अपने बारे में बताने के लिए एक पुलिस अफसर ने गब्बर का डॉयलाग मारा है। थाना प्रभारी ने कहा कि 50-50 KM तक जब बच्चा रोता है तो मां कहती है कि डांगी आ जाएगा। थाना प्रभारी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के बाद थाना प्रभारी की मुश्किलें बढ़ गई है।

दरअसल, यह मामला झाबुआ जिले के कल्याणपुरा पुलिस स्टेशन का है। इस पुलिस स्टेशन के इंचार्ज केएल डांगी हैं। केएल डांगी अपनी गाड़ी बीच सड़क पर रोक कर कह रहे हैं कि 50-50 KM तक जब बच्चा रोता है तो मां बोलती है कि बेटा चुपा हो जा नहीं तो डांगी आ जाएगा। इस दौरान कुछ पुलिस के जवान सड़क पर खड़े हैं। वहीं, डांगी अपने बारे में बखान करने लिए गब्बर का डॉयलाग मार रहे थे। किसी ने उनका यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया है।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डांगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झाबुआ के एएसपी आनंद सिंह ने कहा है कि वीडियो सामने आने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि अभी तक थाना प्रभारी डांगी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

Tags :

जरूरी खबरें