Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी  बोहनी में कृषि महाविद्यालय को लेकर की चर्चा  कृषि महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में प्राकृतिक खेती व अनुसंधान की है अपार संभावनाएं : सांसद दर्शन सिंह चौधरी 

Aditi News Team

Fri, Aug 9, 2024
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी  बोहनी में कृषि महाविद्यालय को लेकर की चर्चा  कृषि महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में प्राकृतिक खेती व अनुसंधान की है अपार संभावनाएं : सांसद दर्शन सिंह चौधरी  दिल्ली संसद भवन स्थित शिक्षा मंत्री कार्यालय में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से मिलकर बोहनी में कृषि महाविद्यालय विद्यालय को लेकर चर्चा की। लोकसभा क्षेत्र के नरसिंहपुर जिले के ग्राम बोहानी में कृषि विद्यालय की स्थापना के लिए मालगुजार चौधरी राघव सिंह ने वर्ष 1954 में 256 एकड़ कृषि भूमि के साथ बाखर और 16 जोड़ी हल बखर सहित किसानी के उपकरण दान किए थे। जिसका मुख्य उद्देश्य था कि कृषि क्षेत्र में विकास हो जिससे किसानों को लाभ मिले। इस भूमि पर कृषि अनुसंधान कृषि महाविद्यालय की स्थापना व प्राकृतिक खेती के लिए एवं नरसिंहपुर में गन्ना का बड़ा क्षेत्र होने के कारण गन्ना अनुसंधान केंद्र की अपार संभावनाएं इस क्षेत्र में है। बोहनी में कृषि महाविद्यालय की स्थापना को लेकर क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से विस्तृत चर्चा की।

Tags :

जरूरी खबरें