Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

पटवारी, सचिव एवं मैदानी अमले को शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

किसान कांग्रेस ने बड़ी संख्या में राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

: नपा अध्यक्ष ने छात्राओं को साईकिल वितरित कर दिया पढ़ाई का संदेश 

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
नपा अध्यक्ष ने छात्राओं को साईकिल वितरित कर दिया पढ़ाई का संदेश गाडरवारा अदिति न्यूज सतीश लमानिया। गत दिवस नगरपालिका अध्यक्ष पं शिवाकांत मिश्रा ने स्थानीय पीएम श्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह में बालिकाओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर तस्वीर लेकर आत्मीयता का परिचय दिया। कार्यक्रम मे उन्होंने बच्चों से बात करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि हमारे बच्चे मन लगाकर पढ़ेंगे एवं परिवार समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए देश को उन्नति की दिशा में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सरकार की विकास संबंधी पहलों में बच्चियों के सशक्तीकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर नपा सभापति आनंद दुबे, सेवानिवृत प्राचार्य आरती पाठक, श्रीमति प्रीति नीखरा ने सम्बोधित करते हुए छात्राओं के अनुशासन को सराहा एवं गुरुजनो के मार्गदर्शन मे बेहतर शिक्षा लेने की अपील की। कार्यक्रम मे अतिथियों मे प्रमुख रूप से श्रीमति बसंती पालीवाल, पार्षद शुभम राजपूत, रोहित पगारे, कपिल घारु, अमृतांशु कोरी सहित सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे एवं बीआरसी संदीप स्थापक भी उपस्थित रहे।शुभारंभ माँ सरस्वती का पूजन कर किया गया एवं अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्रीमति लेखा कौरव एवं स्टॉफ के शिक्षकों ने किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता राजेश गुप्ता ने किया। इस आयोजन मे विद्यालय के समस्त स्टॉफ की अहम योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें