Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Dec 11, 2024
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है। इसके तहत संकुल पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर संकुल के अंतर्गत सहायक संचालक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्राशी अग्रवाल ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक व हाई स्कूल शाला इमलिया, शासकीय प्राथमिक शाला बम्होरी घाट एवं शासकीय माध्यमिक शाला बम्होरी घाट का निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला इमलिया में व्यवस्थित अध्यापन कक्ष, प्रिंट समृद्ध वातावरण एवं बच्चों के शैक्षणिक स्तर, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बम्होरीघाट में किचिन शेड में पर्याप्त साफ- सफाई व गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन की प्रशंसा की। सभी संस्थाओं में बच्चों से शैक्षणिक संबंधी संवाद किया। उन्होंने अन्य संस्थाओं में समय के साथ शिक्षण कार्य करने, बच्चों की एट ग्रेड एवं एफएलएन वर्कबुक जांचने पर त्रुटियां पाये जाने पर चिन्हांकन करने, अपार आईडी के दस्तावेज पालकों से सम्पर्क कर प्राप्त कर पंजीयन शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुपस्थित पाये गये शिक्षक एवं अतिथि शिक्षकों का दो दिवस में स्पष्टीकरण देने के निर्देश संस्था प्रमुख को दिये।

Tags :

जरूरी खबरें