Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,सामान्य उद्यमिता विकास प्रबंधन- ईडीपी (उद्यम सखी) का 6 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न प्रशिक्षण उपरांत 24 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र किये प्रदान

सामान्य उद्यमिता विकास प्रबंधन- ईडीपी (उद्यम सखी) का 6 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न प्रशिक्षण उपरांत 24 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र किये प्रदान नरसिंहपुर।सामान्य उद्यमिता विकास प्रबंधन- ईडीपी (उद्यम सखी) का 6 दिवसीय प्रशिक्षण 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण उपरांत 24 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इसके अलावा 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण 2 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2024 तक सम्पन्न हुआ, जिसमें 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। यह दोनों प्रशिक्षण सेंटर आरसेटी- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में सम्पन्न हुये।   इस अवसर पर समाज सेवी श्री सुनील कोठारी, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम नरसिंहपुर श्रीमती मीना परते, जिला प्रबंधक आजीविका श्री ज्वाला करोसिया, निदेशक श्रीमती अनामिका मल्ल, संकाय सदस्य श्री आशीष नामदेव, श्रीमती शिखा कुशवाहा, सहायक श्रीमती सिंधु शर्मा और प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।   इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि कृषि के अलावा गैर कृषि कार्य करने के लिए उद्यम सखी ग्रामीण स्तर पर आजीविका मिशन द्वारा रखी जा रही हैं। वह ग्रामीणों को व्यवसाय, कंपनी गैर कृषि से जुड़ी जरूरतों का व्यवसाय करने के लिए प्रेरित करेंगे। उद्यम सखी ग्रामीण में समूह की महिलाओं को किराना दुकान, मनिहारी, चक्की, सिलाई, कपड़ा, चाय- नास्ता, चाट- फुल्की की दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाने के लिए जागरूक करेंगी। इसके अलावा व्यवसाय से जोड़कर अच्छा सामान, कम दाम में रखकर गांव में ही उपलब्ध करायेगी और आजीविका का साधन बनायेंगी। वित्तीय आवश्यकता समूह की महिलाओं को होती है, तो समूह के माध्यम से ऋण या मुद्रा योजना के लिए आवेदन कर बैंक ऋण ले सकती हैं। सेंटर आरसेटी से सिलाई का कार्य सीखा है, वह ग्रामीण स्थानों पर बुटिक खोलकर अपने क्षेत्र में सिलाई से संबंधित कार्य करें और अपनी आजीविका का साधन बनायें।

Tags :

जरूरी खबरें