Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद श्री सिंह

Aditi News Team

Wed, Oct 23, 2024
आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद श्री सिंह नरसिंहपुर।नवम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार एवं उद्यमिता और धनवंतरी दिवस पर सांसद चौ. दर्शन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयुष चिकित्सालय परिसर नरसिंहपुर में आयुर्वेद एक्सपो का आयोजन किया गया। कर्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान धनवंतरी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया।   इस अवसर पर विधायक श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव, डॉ. हरगोविंद पटेल, श्री दिवाकर महाराज, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व अन्य नागरिक मौजूद थे।   कार्यक्रम में सांसद श्री सिंह व अन्य अतिथियों ने यहां लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने आयुष फार्मेसी, दवा निर्माण कंपनी, औषधि एवं जैविक कृषि उत्पादक किसान, प्राइवेट आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर, पंचकर्म सेंटर, ब्रह्मकुमारी योग, योग केन्द्र काया, औषधीय पौधों की नर्सरी द्वारा लगाये गये स्टॉलो पर जाकर अवलोकन किया और जानकारी ली।   कार्यक्रम में सांसद श्री सिंह ने समस्त उद्यमियों को यथा संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आयुर्वेद सहित सभी भारतीय पद्धतियों को विश्व पटल पर लाने का कार्य किया है। इन प्राचीनतम पद्धतियों को आगे लाने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान भी किया है। आयुर्वेद से बढ़िया कोई पद्धति नहीं है। इसके लिए अन्य संस्थायें भी आयुर्वेद के लिए प्रयास कर रही है।स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने सभी से आग्रह किया वे आयुष को अपने जीवन में अपनायें और इसे दैनिक जीवनचर्या में हिस्सा बनायें। सांसद श्री सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती पर जोर दें। गौ उत्पादों को अपनायें। उन्होंने आयुष विभाग को इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिक घर की स्वच्छता के साथ मन व शरीर की स्वच्छता पर ध्यान दें। इससे एलोपैथी दवाईयों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। रासायनिक खेती करने से शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनायें दी।   कार्यक्रम में गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश ने भी संबोधित करते हुए सभी को धनतेरस एवं दीवाली पर्व की बधाई दी। आभार जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें