Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: नरसिंहपुर,ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन प्रारंभ,वर्षा पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक 22 मई को

Aditi News Team

Wed, May 15, 2024
ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन प्रारंभ नरसिंहपुर।डीएलएड द्विवर्षीय नियमित पाठ्यक्रम सत्र 2024- 25 में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 13 मई से प्रारंभ की जा चुकी है। प्रथम चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 मई से 26 मई तक चलेगी। कक्षा 12 वीं में उत्तीर्ण और शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पदस्थ व्यवसायिक रूप से प्रशिक्षित शिक्षक डीएलएड में प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। यह जानकारी प्राचार्य डाइट नरसिंहपुर ने दी है। वर्षा पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक 22 मई को नरसिंहपुर।अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में 22 मई को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यह जानकारी संयुक्त कलेक्टर नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें