Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

पटवारी, सचिव एवं मैदानी अमले को शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

: फिट इंडिया ड्राइव अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने किया योग

Aditi News Team

Tue, Aug 19, 2025
फिट इंडिया ड्राइव अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने किया योग 1 एमपी बटालियन एनसीसी जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल समीर बोडस के निर्देशानुसार एवं डायरेक्टर जनरल एनसीसी द्वारा संचालित फिट इंडिया ड्राइव के अंतर्गत एम आई एम टी कॉलेज नरसिंहपुर में संचालित एनसीसी कंपनी एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में योग गतिविधियों का आयोजन एम आई एम टी कॉलेज नरसिंहपुर के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग के मुख्य आतिथ्य , उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ.अशोक उदेनिया , विवेक जोशी के विशिष्ट आतिथ्य एवं पूर्व रिपब्लिक डे कंटिजेंट एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर रामप्रताप राजपूत,जय मिश्रा तथा रिया शर्मा की उपस्थिति में किया गया । मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अशोक गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं के लिए योग आवश्यक है क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता, और तनाव प्रबंधन में मदद करता है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अशोक उदेनिया ने एनसीसी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि योग युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूत बनाता है। उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर ए. एन. राव ने योग क्रियाएं का सफल प्रशिक्षण एवं संचालन किया । कार्यक्रम का संचालन एम आई एम टी कॉलेज नरसिंहपुर के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर डॉ.पराग नेमा एवं आभार प्रदर्शन लेफ्टि. जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन एनसीसी सोंग ' हम सब भारतीय हैं ' के साथ किया गया । उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम में सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के एनसीसी कैडेट्स की विशेष उपस्थिति रही ।

Tags :

जरूरी खबरें