Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश 

Aditi News Team

Thu, Jun 13, 2024
जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश  गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में जनशिक्षा केंद्र की अधीनस्थ शालाओं के प्रधानपाठकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में साईंखेड़ा बीआरसी संदीप स्थापक ने प्रधानपाठकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि 18 जून से 20 जून तक स्कूल चलें हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सभी शालाओं में आयोजित किये जाना है। कार्यक्रम पूर्व सभी स्कूलों में साफ सफाई हो एवं छात्र छात्राओं को स्कूल प्रारंभ होने की जानकारी दी जावे। उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता अभियान के तहत असाक्षरों का सर्वे कार्य पोर्टल पर जल्द पूर्ण करें । बैठक में उच्च माध्यमिक शिक्षक चंद्रकांत साहू ने जनशिक्षा केंद्र की मैपिंग प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी स्कूल जल्द मैपिंग पूर्ण करें एवं युडाइज पोर्टल व मैपिंग के आंकड़ों में समानता रहे इस बात का विशेष ध्यान रखें। बैठक मे जनशिक्षक द्वय बनवारीलाल नागवंशी एवं अपसार खान ने कहा कि जल्द स्कूलों में किताबे बीआरसी कार्यालय द्वारा भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी शालाओं में शालेय अभिलेख अपडेट रहें एवं पीएम पोषण के तहत बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरण की फीडिंग प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम एवं पोर्टल पर की जावे। स्कूल के पुस्तकालय की पुस्तकों का रख रखाव बेहतर ढंग से हो इस बात का सभी ध्यान रखें। बैठक में परमस्नेही साहू, उच्च माध्यमिक शिक्षक सचिन नेमा, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, पुष्पेश ठाकुर, उत्तम वर्मा, रामफल चौधरी, विजय श्री राय, सरोज झारिया, रूपी जैन, राकेश अग्रवाल, संतोष कौरव, महेंद्र कौरव, रामकुमार कौरव सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें