Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर में नवागत एसपी ऋषिकेश मीना ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से मुलाकात की

Aditi News Team

Wed, Aug 27, 2025
नरसिंहपुर में नवागत एसपी ऋषिकेश मीना ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से मुलाकात की और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर खुलकर बातचीत की। https://youtu.be/blmdkGqBZ6I?si=OH-zm00YNBJSXp-i एसपी ऋषिकेश मीना ने साफ तौर पर कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों ने इस दौरान जिले में चल रहे अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी दी, जिस पर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।   उन्होंने कहा कि जिले में कानून का राज सर्वोपरि है और हर हाल में अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया। एसपी मीना ने बताया कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी दी गई सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।  

Tags :

जरूरी खबरें