Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

: कल सोमवार को गौ-प्रतिष्ठा संकल्प कांवड़ यात्रा ककरा घाट से ,गौमाता रूपी मंदिर को चढ़ाएंगें कांवड़ का जल..

Aditi News Team

Sun, Jul 20, 2025
कल सोमवार को गौ-प्रतिष्ठा संकल्प कांवड़ यात्रा ककरा घाट से ,गौमाता रूपी मंदिर को चढ़ाएंगें कांवड़ का जल.. श्रावण मास की द्वितीय सोमवार को गाडरवारा नगर के सनातनी गौ भक्तों के द्वारा सनातन धर्म ग्रंथों में वर्णित गाय की महिमा के ज्ञान "सर्वदेवमय गौमाता" अर्थात भगवती गौमाता में सभी तैंतीस कोटि देवता निवास करते हैं और गाय को हमारे द्वारा जो भी अर्पित किया जाता है वह उसके अंदर समाहित सभी तैंतीस कोटि देवता ग्रहण करते हैं। धर्म ग्रंथों के इस ज्ञान को चरितार्थ करते हुए नगर के सनातन धर्मावलंबियों के द्वारा गौ प्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।   जिसका प्रमुख उद्देश्य भगवती गौमाता की महिमा ,प्रतिष्ठा, और सम्मान को पुनः भारतीय जनमानस के हृदय में स्थापित कर गौमाता के बारे में भारतीय समाज में जन जाग्रति करना है जिसके अंतर्गत गौभक्तों के द्वारा 21 जुलाई दिन सोमवार को प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में गाडरवारा नगर से 15 किलोमीटर स्थित माॅं नर्मदा के तट ककराघाट पर पहुंच कर विधि विधान से माॅं नर्मदा जी की पूजा-अर्चना कर कांवड़ में माॅं नर्मदा जी के जल को भरकर, जय गौमाता राष्ट्रमाता के उद्घोष के साथ नंगें पांव पैदल चलते हुए दयोदय गोधाम पहुंचकर, भगवती गौमाता गोधाम में जिस पात्र में जल ग्रहण करती है , उस पात्र में कांवड़ का जल अर्पित करेंगे और विधिवत गौमाता की पूजा आर्चना,आरती और प्रसाद अर्पित कर, गौमाता और उनके अंदर विराजमान सभी तैंतीस कोटि देवता के प्रति अपनी श्रृद्धा का भाव प्रकट कर देश की खुशहाली की कामना करेंगे। तत् पश्चात गोधाम से गौमाता का अमृत (दूध) को कांवड़ में भरकर डमरू घाटी शिवधाम जाकर भगवान शिव का उस अमृत दूध से अभिषेक पूजन कर भगवान शिव से संपूर्ण भारत में गौहत्या बंदी होकर सौ करोड़ सनातन धर्मावलंबियों की आस्था की केंद्र भगवती गौमाता को संवैधानिक राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा और सम्मान देश मिलें इस आशा के साथ प्रार्थना करेंगे।   नोट:- सभी कांवड़ यात्री को स्वंय की कांवड़ और वाहन व्यवस्था से प्रातः काल नर्मदातट ककराघाट पहुंचना है।   निवेदक सत्य सनातन धर्मावलंबी गाडरवारा जिला नरसिंहपुर चरण सेवक:- टीम गौमाता राष्ट्रमाता,भगवा ब्रिगेड   संपर्क:-9752409374, 9669442931, 9754171066, 8871569900, 7049680781, 8962638570

Tags :

जरूरी खबरें