Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: राज्य शिक्षक संघ के चिंतन शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन एवं शिक्षा में रामत्व का संकल्प दिलाया

Aditi News Team

Mon, Jul 28, 2025
अदिति न्यूज(सतीश लमानिया)  राज्य शिक्षक संघ के चिंतन शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन एवं शिक्षा में रामत्व का संकल्प दिलाया (माण्डू में राज्य शिक्षक संघ का प्रान्तीय चिंतन शिविर सम्पन्न)  गाडरवारा - राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका रहती है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन करना हम सबका दायित्व है । शिक्षा में रामत्व वर्तमान समय की आवश्यता है,जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक हिस्सा है, जीवन जीने की कला रामचरित मानस सिखाता है इसे हम सभी को पढ़ाना चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति में राम को देखना पड़ेगा, हमें विद्यार्थियों में समरसता की भावना का विकास करना होगा। यह बात राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने जैन श्वेतांबर तीर्थ मंदिर मांडू में आयोजित "राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय चिंतन शिविर" में अध्यक्षता करते हुए कही। श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन भी हम सब की महती जिम्मेदारी है ।राज्य शिक्षक संघ के संघर्ष के कारण ही आज हमने पद,पैसा और प्रतिष्ठा प्राप्त की है। आज जो भी हमें प्राप्त हो रहा है वह राज्य शिक्षक संघ के लंबे संघर्षों का ही परिणाम है । आपकी हर एक समस्या के समाधान के लिए राज्य शिक्षक संघ दृढ संकल्पित है। हमें शिक्षक की गरिमा व सम्मान को बचाना है इसके लिए हमें आगे आना होगा, अतः हमें अपने कर्तव्य एवं दायित्व को समझना होगा उने पूरे मनोयोग से निभाना होगा। स्कूलों में हमें पर्यावरण के प्रति भी सजग रहना है। जन्मदिन कार्यक्रम हो या वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य अवसरों पर स्कूल परिसरों में पौधारोपण को हिस्सा बनाएं। प्रदेश महासचिव दिनेश शुक्ला,प्रदेश कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी, करतार सिंह राजपूत,हरगोविंद दुबे, प्रभुराम मालवीय,उमेश ठाकुर, गजेंद्र बछले, नरेंद्र त्रिपाठी, सुरेश दांगी,हनीफ शेख, प्रीता पटेल, सुषमा खेमसरा, सुषमा मौर्य , प्रशांत दीक्षित,कमल जाट, बंटी बैरागी, संजय सेन,देवेन्द्रसिंह सोलंकी,राम प्रकाश वाजपेई ,गिरीश द्विवेदी, भूरेलाल धाकड,अनिल पाटीदार ,अनिल पटेल, गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत, प्रियंका चौहान,संतोष जायसवाल मंचासिन प्रांतीय पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं शिक्षा में रामत्व,शिक्षकों की गरिमा ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन, संगठन की आगामी रणनीति, संगठन विस्तार,सदस्यता अभियान,समाज में शिक्षकों द्वारा किए जाने वाले रचनात्मक कार्य , शिक्षको की समस्याओं का निराकरण सहित अन्य विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन समिति ने प्रदेश भर से आए सभी शिक्षक स्वर्ग को स्मृति चिन्ह भेंट किए नरसिंहपुर जिले से योगेन्द्र झारिया, दौलतसिंह पटैल एवं महेशदास बैष्णव ने माण्डू मेंके चिंतन शिविर में अपनी उपस्थिति दी, श्याम सेन, धर्मेंद्र वर्मा, कैलाश जाट, अखिल ठाकुर,गणेश भंडारकर,जयसिंह चौहान सहित अन्य आयोजन समिति का विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम का संचालन संजय सेन योगेन्द्र तोमर ने व्यक्त किया, राष्ट्रगान उपरांत चिंतन शिविर का समापन हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें