Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

आज ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से मुलाकात की, : प्रधानमंत्री ने ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से भेंट की

Aditi News Team

Mon, Sep 22, 2025

प्रधानमंत्री ने ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से भेंट की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से मुलाकात की, जिन्होंने अपने विविध और आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन किया। श्री मोदी ने कहा, "उन्होंने जीएसटी सुधारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मैंने उन्हें 'गर्व से कहो ये स्वदेशी है' के पोस्टर भी दिए, जिन्हें उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी दुकानों पर लगाने की बात कही।"

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया:

"आज जैसे ही सूर्योदय हुआ, भारत की आर्थिक यात्रा में एक नया अध्याय शुरू हुआ, जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत के साथ। और, अरुणाचल प्रदेश, जो भारत की उगते सूरज की खूबसूरत भूमि है, से बेहतर जगह क्या हो सकती है।

ईटानगर में, मैं स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से मिला, जिन्होंने सुगंधित चाय, स्वादिष्ट अचार, हल्दी, बेकरी उत्पाद, हस्तशिल्प और अनेक वस्तुओं सहित विविध प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया।

उन्होंने जीएसटी सुधारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मैंने उन्हें 'गर्व से कहो ये स्वदेशी है' के पोस्टर भी दिए, जिसे उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी दुकानों पर लगाने की बात कही।"

Tags :

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री

आज ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से मुलाकात की,

जरूरी खबरें