Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

: नरसिंहपुर,ग्राम न्यायालय की बैठक की प्रस्तावित तिथियाँ,जिले की सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग व्हालीबॉल टीम गठित

Aditi News Team

Thu, May 16, 2024

ग्राम न्यायालय की बैठक की प्रस्तावित तिथियाँ

नरसिंहपुर।उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के अंतर्गत सुनवाई योग्य प्रकरणों की कार्यवाही एवं सुनवाई हेतु ग्राम न्यायालय नरसिंहपुर में मई एवं जुलाई माह को प्रस्तावित मासिक तिथियां अनुमोदन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरसिंहपुर को भेजी गई हैं।

      इस सिलसिले में थाना स्टेशनगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम के लिए न्यायालय की बैठक थाना स्टेशनगंज कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम 17 मई को, थाना गोटेगांव, ठेमी एवं मुंगवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना गोटेगांव, ठेमी एवं मुंगवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम 24 मई को और थाना करेली के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना करेली के अंतर्गत आने वाले ग्राम 31 मई को होगी।

      इसी तरह थाना स्टेशनगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना स्टेशनगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम 7 जून को, थाना गोटेगांव, ठेमी एवं मुंगवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना गोटेगांव, ठेमी एवं मुंगवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम 14 जून को, थाना करेली के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना करेली के अंतर्गत आने वाले ग्राम 21 जून को और थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम 28 जून को होगी।

      थाना स्टेशनगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना स्टेशनगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम 5 जुलाई को, थाना गोटेगांव, ठेमी एवं मुंगवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना गोटेगांव, ठेमी एवं मुंगवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम 12 जुलाई को, थाना करेली के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना करेली के अंतर्गत आने वाले ग्राम 19 जुलाई को और थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम हेतु ग्राम न्यायालय की बैठक थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम 26 जुलाई को होगी। यह जानकारी न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय नरसिंहपुर श्री राधाकृष्ण यादव ने दी है।

जिले की सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग व्हालीबॉल टीम गठित

नरसिंहपुर।मुरैना जिले के अम्बाह में आगामी 22 से 26 मई तक आयोजित होने वाली 69 वीं राज्य स्तरीय पुरूष एवं महिला व्हालीबॉल प्रतियोगिता 2024- 25 के लिए नरसिंहपुर जिले की महिला एवं पुरूष वर्ग की टीम की सहभागिता के लिए टीम का चयन गुरूवार को उत्कृष्ट विद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया गया। इस चयन प्रक्रिया में नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, गाडरवारा, गुंदरई, मुशरान पिपरिया के लगभग 50 खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

       जिले की टीम के चयनित खिलाड़ियों की जानकारी देते हुए व्हालीबॉल जोनल सेक्रेट्री श्री मनीष कटारे ने बताया कि पुरुष वर्ग में श्री नीरज पटैल एवं शाकिर हुसैन द्वारा व्हालीबॉल हॉस्टल टीम में चयनित खिलाड़ियों में साहिल सोनी, वीर प्रताप सिंह, हरिकृष्ण कुर्मी, रोहित जाटव, आयुष सिंह राजपूत, आनंद पांडे, केशव कुर्मी, शिखर सिंह, अभिषेक मिश्रा, दिलीप कुमार शाह, शुभम लिलहारे व विजय सेन का चयन किया गया। इसी तरह महिला वर्ग में अर्पित सक्सेना एवं रोहित विश्वकर्मा चयनकर्ता द्वारा चयनित व्हालीबॉल महिला टीम में मानसी कुशवाहा, वीनू ठाकुर, वैष्णवी नेमा, रिया मेहरा, काजल जाटव, निधि पटवा, निहारिका गिरी, आयुषी ठाकुर, अनुष्का यादव, इरहम कुरेशी, वैष्णवी पटेल, परी पटेल आदि का चयन किया गया। दोनों वर्गों में मुख्य चयनकर्ता श्री योगेश शर्मा एवं आरबी उईके रहे।

       इस अवसर पर खिलाड़ी, नागरिक ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों एवं मध्यप्रदेश व्हालीबाल संघ के निर्णायक दल में शामिल होकर निर्णायक के दायित्वों का निर्वहन हेतु राज्य स्तरीय निर्णायक अभिनव चोकसे को शुभकामनाए दी।

Tags :

जरूरी खबरें