Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

पटवारी, सचिव एवं मैदानी अमले को शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शासकीय माध्यमिक/प्राथमिक स्कूल,सुर्रेवानी में मनाया गया रक्षाबंधन का कार्यक्रम

Aditi News Team

Sat, Aug 9, 2025
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शासकीय माध्यमिक/प्राथमिक स्कूल,सुर्रेवानी में मनाया गया रक्षाबंधन का कार्यक्रम रिपोर्टर शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा (बिछुआ) प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछुआ ब्लॉक के मोया संकुल के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक स्कूल,सुर्रेवानी में बच्चों तथा शिक्षकों ने मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया । शिक्षकों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ,स्कूल के शिक्षक बलदेव अमरोदे द्वारा बताया गया कि स्कूल में पहली बार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया जिसमें प्राइमरी स्कूल के बच्चों को भी माध्यमिक शाला में बुलाया गया तथा सभी छात्राओं द्वारा सभी छात्रों को तथा शिक्षकों को तिलक लगाकर राखियाँ बांधी गई और मिठाई खिलाई गई तथा बच्चों के द्वारा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई ! शिक्षक नारायण मरकाम और प्राइमरी में पदस्थ शिक्षक बाबूराव डोंगरे द्वारा बताया गया कि जब से शिक्षक बलदेव अमरोदे आए हैं तब से हमारे स्कूल में हर समय कुछ न कुछ नवाचार हो ही रहा है जिसका परिणाम हमारे सामने और पालकों को भी दिख रहा है,शिक्षक बलदेव अमरोदे द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के हमारे संस्कृति के परंपरागत त्योहारों को बच्चों के साथ मिलकर मनाने से कहीं न कहीं बच्चों में भी मानसिक परिवर्तन आता है,विचारों में परिवर्तन आता है,सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें