Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न ग्रामों में किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

: सालीचौका उपमंडी एक सप्ताह के अन्दर संचालित करो 

Aditi News Team

Sat, Oct 26, 2024
सालीचौका उपमंडी एक सप्ताह के अन्दर संचालित करो  मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी एवं किसान सभा द्वारा एस डी एम महोदय एवं जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा के सचिव के नाम तहसीलदार अनु जैन को इस डी एम कार्यलय में सालीचौका उपमंडी एक सप्ताह के भीतर संचालित किया जाने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सालीचौका क्षेत्र धान का कटोरा है, किसानों की धान की हार्वेस्टिंग शुरु हो गई है, किसान अपनी जरूरत के लिए ओने पोने दाम पर अपनी उपज व्यापारियों के निजी प्रतिष्ठानों पर बेचने मजबूर है जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन से तत्काल कार्यवाही कर एक सप्ताह के अन्दर मंडी संचालित करने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में गाडरवारा मंडी की गेटबंदी करते हुए आंदोलन की चेतवानी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में माकपा जिला सचिव जगदीश पटेल, जिला समिति सदस्य वरिष्ठ नेता एन एस पटेल, किसान सभा उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा,, लीलाधर वर्मा, भैरों प्रसाद विश्वकर्मा, तुलसीराम श्रीवास, यदुराज वर्मा, विश्राम वर्मा, रामनारायण पटेल, गंगाराम बघेले, कालूराम वर्मा, भरत कौरव मौजूद रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें