Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,नेक टीम आगमन के पूर्व महाविद्यालय की देखी तैयारीया

Aditi News Team

Wed, Nov 6, 2024
नेक टीम आगमन के पूर्व महाविद्यालय की देखी तैयारीया गाडरवारा । स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के निरीक्षण के लिए दिनांक 8 व 9 नवंबर को नेक मुख्यालय बंगलौर से टीम का आगमन हो रहा है, इसके लिए महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन एवं प्राचार्य डा. ए. के. जैन के मार्गदर्शन में काफी तैयारियां की गई, जिसमें छात्रों के लिए शैक्षणिक और अन्य सुविधाओं का उन्नयन, कंप्यूटर लेब का निर्माण,लाइब्रेरी , औडिटोरियम , प्राचार्य कक्ष एवं कार्यालय का रिनोवेशन, खेल सुविधाओं का विस्तार जैसे काम किये गए है, टीम के आगमन के पूर्व जन भागीदारी समिति अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, सदस्य अरुण बड़कुर, रत्नेश मिश्रा, अब्दुल फिरोज खान, श्रीमति वंदना काबरा एवं हर्षित तिवारी ने महाविद्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाएँ देखी और किये गए कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया, इस दौरान प्राचार्य डा. ए. के. जैन, आई क्यु ए सी प्रभारी प्रो. पी. एस. कौरव, प्रो. सुनील पालीवाल, डा. सुनील शर्मा, पुस्तकालय अधिकारी डी .एस. जाट भी उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें