Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया नरसिंहपुर जिले मे "हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान" अभियान का श्रीगणेश

Aditi News Team

Sun, Aug 31, 2025
स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया नरसिंहपुर जिले मे "हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान" अभियान का श्रीगणेश अभियान,शिक्षकों के विद्यालय में योगदान का साक्षी बनेगा,मंत्री राव उदय प्रताप विगत दिवस मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर के द्वारा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन जिले में प्रांतीय और राष्ट्रीय संगठन के आव्हान पर दिशा निर्देशानुसार किया जा रहा है। विमोचन की श्रखंला मे इस अभियान के बैनर और पोस्टर का स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के कर कमलों से विधिवत विमोचन कराया गया। इसके साथ ही विभागीय मंत्री की गरिमामई उपस्थिति में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर के द्वारा जिले में अभियान का श्रीगणेश कराया गया। विभागीय मंत्री सहित पूर्व जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि ठाकुर राजीव सिंह वरिष्ठ समाजसेवी हरगोविंद पटेल वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना पटेल ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान को शासकीय विद्यालयों के कायाकल्प में मील का पत्थर बताया इस अभियान को विद्यालयों में शिक्षकों के योगदान को अविस्मरणीय बताने वाले उद्गार विभागीय मंत्री के द्वारा अभियान की सराहना करते हुए व्यक्त किए गए। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल अभियान के समस्त रचनात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विभागीय मंत्री से चर्चा कर अवगत कराया। जिला सचिव कमलेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिले के सभी स्कूलों में आयोजन की तैयारी की रूपरेखा बताई। इस अवसर पर चौधरी दीपसिंह ,बलराम पटेल,मूलचंद पटेल अजय जाट सहित मप्र शिक्षक संघ के तेंदूखेड़ा डोभी बरमान राजमार्ग क्षेत्र के शिक्षक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिले भर के सभी स्कूलों में आज पहली सितंबर को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन स्तर पर किए जाने की सारी तैयारियां मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में तहसील ब्लाक और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी द्वारा की जा चुकी है जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग का उन्हें भरपूर और लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें