Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

: एसडीएम ने किया पाली में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ 

Aditi News Team

Wed, Jun 19, 2024
एसडीएम ने किया पाली में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ  गाडरवारा। बीते मंगलवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती कलावती ब्यारे शामिल हुई। उनके स्कूल में आगमन पर शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी , प्राथमिक शिक्षक ब्रजेश श्रीवास एवं बच्चों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने बच्चों को एकसाथ गणवेश में देखकर उनका तिलक लगाकर स्वागत करते हुए पुस्तकों ,स्लेट, पेंसिल, टॉफी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सम्पूर्ण शाला परिवेश को देखकर अतिप्रसन्नता जाहिर करते हुए अपने उदबोधन में कहा कि यहाँ का माहौल पढ़ाई के प्रति है। यहां शाला के शिक्षकों ने बेहतर ढंग से शाला का प्रबंधन कर बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कलेक्टर मैडम का दौरा यहाँ कराया जाएगा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम के अंत मे एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने उपस्थित जनों एवं बच्चों के साथ पीएम पोषण योजना के तहत विशेष मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया । इस अवसर पर बीआरसी संदीप स्थापक, बीएसी योगेन्द्र झारिया, ग्राम सरपंच अजय दिवेदी ,जितेंद्र राजपूत ,अनिल धानक, अरविंद बोहरे एवं एमडीएम रसोइया भी उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें