Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: शाहनगर हुआ क्रष्णमय ,धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, लोगों में उत्साह

Aditi News Team

Tue, Aug 27, 2024
जितेन्द दुबे ,शाहनगर  शाहनगर हुआ क्रष्णमय ,धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, लोगों में उत्साह शाहनगर नि. प्र । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मुख्यालय शाहनगर सहित सहित बिसानी बोरी टिकरिया सहित अन्य जगहों पर इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। ऐसे धार्मिक वातावरण मे शाहनगर सहित समुचा अंचल कृष्ण मय हो गया श्रीकृष्ण, हिन्दू धर्म में भगवान हैं। वे विष्णु के 8वें अवतार माने गए हैं। कन्हैया, माधव, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता है। कृष्ण निष्काम कर्मयोगी, आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी संपदाओं से सुसज्जित महान पुरुष थे। जिनकी पुजा अर्चना में सुबह से लेकर देर रात्री 12बजे तक मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नगर के बिहारी जु मंन्दिर (ब्रजपुरिया चौक) मे जहां आकर्षक साज-सज्जा व दूधिया रोशनी मनमोहक छटा बिखेर रही थी। वहीं मंन्दिर परिसर में संगीतमय कार्यक्रम से सराबोर भक्तिमय भजनों का आनंद जनसमुदाय ने लिया एवं ठीक 12बजे बिहारी जु के दर्शनों की एक झलक पाने के लिये भक्त जन लालायित थे तत्पश्चात प्रसाद वितरित कराया गया ---- यहा भी घर घर हुयी पुजा अर्चना --शाहनगर विकासखन्ङ के देवरी आमा नुनागर कचौरी गांव मे भी घर घर क्रष्ण कन्हैया एवं राधिका रानी की सुन्दर मनमोहक बाल लीलाओं देखने को मिली जहा सुन्दर वस्त्रों सुसज्जित हाथ मे बांसुरी एवं सिर पर मोर पंख और पीताम्बर धारी नन्हे मुन्ना बाल गोपाल देखे गये साथ ही खेर माई परिसर मे खमतरा ग्राम पंचायत के सरपंच ध्रुव सिंह सचीव क्रष्ण प्रताप उपाध्याय रोजगार सहायक मुकेश कुमार पांडेय ने मटकी फोङ प्रतियोगता मे रायल टीम के प्रतिभागियों को 51सौ की राशी देकर सम्मानित किया ।       ।

Tags :

जरूरी खबरें