Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप और छह पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त; प्रतिमाह 7-8 करोड़ रु. लेन-देन

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन 10 अक्टूबर तक

अपनी भाषा और जड़ों से जुड़कर ही युवा कर सकते हैं सशक्त राष्ट्र का निर्माण : मंत्री श्री सारंग

: गाडरवारा, नगर की सफाई व्यवस्था पर कर्मचारियों की अफसर शाही हावी,

Aditi News Team

Fri, Aug 9, 2024
गाडरवारा, नगर की सफाई व्यवस्था पर कर्मचारियों की अफसर शाही हावी तथा कुछ पार्षद वार्डो के कामों पर नही दे रहे ध्यान  गाडरवारा । नगर की सफाई व्यवस्था पर कर्मचारियों की अफसर शाही हावी है वहीं दूसरी ओर आम जनता ने जो वार्डों के पार्षद चुनकर नगर पालिका भेजे हैं वो भी सिर्फ लम्बे लम्बे कुर्ते वाले नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं । जबकि उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि उन्हें वार्डो में घूम कर सफाई व्यवस्था एवम वार्डो के विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराने आगे आना चाहिए । जरा आप ही सोचिए क्या इन परिस्थितियों में  हमारा शहर स्वच्छता में कैसे अब्बल आएगा।आपको अवगत करा दे जब हमने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर के वार्डो में आम जनता से बातचीत की तो कुछ वार्ड वासियों का साफ कहना है कि महीनो से तो कचडा गाड़ी कचड़ा लेने नही आती है जिसके चलते जगह जगह कचड़े के ढेर पड़े हुए है बन्ही सफाई कर्मचारी भी नियमित झाड़ू नही लगा पा रहे हैं और न ही नियमित नालियां साफ हो रही हैं जिसके चलते बारिश के मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार तथा गंभीर बीमारियां आए दिन बढ़ती जा रही है। अदिति न्यूज की खबर के माध्यम से आम जनता की नगरपालिका प्रशासन से यह मांग है कि वार्डो में जगह जगह फैली गंदगी एवम नालियों की नियमित सफाई हो जिससे आम जनता गंभीर बीमारियों से बच सके तथा गाडरवारा नगर का नाम भी स्वच्छता में अव्वल हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें