Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

: शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के विद्यार्थियों को आज 8 अगस्त को लगेगा डीपीटी/ टीडी का टीका

Aditi News Team

Wed, Aug 7, 2024
शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के विद्यार्थियों को आज 8 अगस्त को लगेगा डीपीटी/ टीडी का टीका गाडरवारा। शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में डीपीटी/ टीडी का टीकाकरण अभियान जारी है । अभियान के तहत जिले में प्रथम चरण माह अगस्त में 8 अगस्त को क्षेत्र की चिन्हित शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 10 वर्ष एवं 16 वर्ष तक के विद्यार्थियों को टिटनेस (धनुष्टाकार) का टीका लगाया जायेगा। टीका लगने से घातक एवं जानलेवा बीमारियों से छात्र छात्राओं को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। इस अभियान का क्रियान्वयन स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। दोनों विभाग के समन्वय से जिले की शासकीय शालाओं में टीकाकरण के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत आज 8 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा निर्धारित शासकीय शालाओं में टीकाकरण किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि यह अभियान यूविन पोर्टल पर आधारित होगा। इसके लिए विद्यार्थियों का आधार कार्ड एवं अभिभावकों का मोबाइल नम्बर अनिवार्य होगा। मोबाइल नम्बर से छात्र- छात्राओं का पूर्व पंजीयन यूविन पोर्टल पर किया जायेगा। टीका लगने के पश्चात विद्यार्थियों को टीकाकरण सर्टिफिकेट जनरेट हो जायेगा जिसका मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर पहुंच जायेगा। जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं है, उनको भी यह टीका लगाया जायेगा लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन यूविन पोर्टल पर नहीं हो सकेगा और ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी जनरेट नहीं हो पायेगा।विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे उक्त दिनांक को अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेंजे। विद्यार्थी टीका लगवाने से पूर्व नाश्ता एवं भोजन करके ही टीका लगवायें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील भी की गई है। टीकाकरण हेतु स्कूलों मे एक दिन पहले ही बच्चों को टीकाकरण की सूचना दे दी गई है ।

Tags :

जरूरी खबरें