Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गुरु पूर्णिमा पर पाली में ग्रामवासियों से शिक्षक हुए सम्मानित 

Aditi News Team

Mon, Jul 22, 2024
गुरु पूर्णिमा पर पाली में ग्रामवासियों से शिक्षक हुए सम्मानित  गाडरवारा । गत रविवार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम पाली (खैरी) में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षकों को माला पहनाकर, शाल श्रीफल से सम्मानित किया । इस अवसर पर ग्राम सरपंच अजय द्विवेदी ने शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं प्राथमिक शिक्षक ब्रजेश श्रीवास को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे गांव की प्राथमिक शाला में आप दोनों शिक्षकों के द्वारा किए गए बेहतर नवाचारों से बच्चों को बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल रही है । ये सम्मान आप दोनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रतिफल है। इस अवसर पर प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्धिकी ने ग्रामवासियों द्वारा किए गए सम्मान के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर ग्राम सरपंच अजय द्विवेदी , शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिवपाल धानक , वार्ड पंच कुठारी राजपूत,गोरेलाल , लाल ठाकुर ,भगवान सिंह ठाकुर ,जितेंद्र राजपूत, संतोष ठाकुर ,ग्राम कोटवार शांति बाई , मुराली धानक एवं गायत्री स्वसहायता समूह के सदस्य गणआदि मौजूद थे ।

Tags :

जरूरी खबरें