Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: पल्स पोलियों अभियान को लेकर दिये तहसीलदार ने आवश्यक निर्देश  जितेन्द दुबे शाहनगर पन्ना

Aditi News Team

Fri, Jun 21, 2024
पल्स पोलियों अभियान को लेकर दिये तहसीलदार ने आवश्यक निर्देश  जितेन्द दुबे शाहनगर पन्ना शाहनगर नि. प्र. /- अगामी 23 जून से 25 जून तक चलने वाले पल्स पोलियों अभियान को सार्थक बनाने के उद्देश्य को लेकर शाहनगर तहसीलदार ने खन्ङस्तरीय अधिकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में शाहनगर तहसीलदार श्री मति कोमल सिंह ने कार्ययोजना एंव क्रियान्वयन में विभिन्न विभागो की भूमिका को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुये बताया की यह अभियान तीन दिन तक चलेगा, 23 जुन बुथ स्तरीय एंव 24 व 25 जून घर-घर जाकर पोलियो की दवा 0 ये पांच वर्ष तक के बच्चो को पिलाई जायेगी। तहसील अन्तर्गत आने वाले सभी बच्चों को 23 जून 2024 को प्रातः 8.30 बजे से सांय 5 बजे तक अपने नजदीकी बुथ पर बच्चों को ले जा कर पोलियों की खुराक जरूर पिलवाये। हमारा उद्देश्य पोलियो मुक्त भारत हेतु अति आवश्यक है । की आमजन अधिक से अधिक भागीदारी निभाते हुए इस राष्ट्रीय पर्व के मौके अभियान को सफल बनाने में अपना सकारात्मक सहयोग दे। *25 से 27 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान* साथ ही तहसीलदार ने पल्स पोलियो, दस्तक और हाइरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच को लेकर सभी को निर्देशित किया की पल्स पोलियों अभियान के पश्चात 25 जून से 27 अगस्त तक दस्तक अभियान भी चलेगा जो बहुत हो महत्वपूर्ण हे इस अभियान के तहत बच्चों को दस्त रोग, निमोनिया, और जन्मजात बिमारियों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क जाँच एवं उपचार तथा परिवहन सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। इस अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास व बेसिक शिक्षा एक साथ मिलकर कार्य करेंगे तथा उपचार एवं बचाव के गुर बताएंगे और पंचायतों के माध्यम से गली मोहल्ले मे कोटवार से मुनादी करवाने संबंधी भी निर्देश दिए गए ।बैठक मे प्रमुख रूप से ङाॅ .विवेक गुप्ता आर .आर .टी . ङब्ल्यु. एच. ओ .पन्न .ङाॅ0 सर्वेश लोधी बी. एम .ओ . सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर श्री मति राजकुमारी महिला बाल बिकास अधिकारी शाहनगर शिक्षा विभाग से बी. आर. सी .अमित श्री वास्तव बी .पी .एम दिनेश मिश्रा, अवनीश श्रीवास्तव वी .सी .एम,नरेंद्र तिवारी एम .टी.एस .सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानिय पत्रकार मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें