Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जैन समाज सिहोरा द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 58वाँ दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  जैन समाज सिहोरा द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 58वाँ दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया सिहोरा !जैन समुदाय के अनमोल रत्न, समाधिस्थ आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज का 58वाँ दीक्षा दिवस जैन समाज, सिहोरा द्वारा पूर्ण श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल में अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात पूरी समाज द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की सामूहिक पूजन की गई। इसके पश्चात समाज द्वारा आयोजित विचारगोष्ठी में वरिष्ठजनों ने आचार्य श्री के जीवन के संस्मरणों को याद करते हुए सभी से उनके द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।   दोपहर में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने आचार्य श्री और उनसे संबंधित चित्रों को ड्राइंग सीट पर उकेरा। सायंकाल में सकल जैन समाज सिहोरा द्वारा आचार्य श्री की सामूहिक रूप से आरती के पश्चात प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में चित्रकला एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में दिगंबर जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष सन्मति जैन, कार्यकारी अध्यक्ष मुलायम चंद जैन, मंत्री ऋषभ जैन, उपाध्यक्ष विमलेश जैन, सांस्कृतिक समिति की सदस्या शची जैन, ज्योति जैन, माया जैन, राखी जैन, सिरस जैन एवं अन्य सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें