Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

: गाडरवारा में कल मुख्यमंत्री मोहन यादव के आमगन के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

Aditi News Team

Sun, Jun 8, 2025
दिनांक 09/06/2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव के गाडरवारा आमगन के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जनता जनार्दन को नरसिंहपुर एवं आस-पास के जिलों से आने वाले वाहनों से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने हेतु मार्ग व्यवस्थाः- बस हेतुः- करेली,नरसिंहपुर,तेंदूखेड़ा,राजमार्गः- शक्कर नदी पुल,महाकाल तिराहा,आमगाँव नाका होते हुए कृषि उपज मंडी गेट क्र.02 में प्रवेश करेंगी । रायसेन,साईखेड़ा,पिपरिया,सालीचौकाः- कामती,सोयाबीन प्लाँट,जमाड़ा बायपास,चीचली फाटक,चीचली तिराहा होते हुए राज्य बीज निगम परिसर में प्रवेश करेंगी । चीचली,डोंगरगाँव,कल्याणपुरः- काँच मंदिर,रेल्वे क्रासिंग,चीचली तिराहा होते हुए यशोदा नगर गाडरवारा में प्रवेश करेंगी । चार पहिया वाहनों हेतुः- करेली,नरसिंहपुर,तेंदूखेड़ा,राजमार्गः- शक्कर नदी पुल,महाकाल तिराहा,आमगाँव नाका, छीपा तिराहा होते हुए भवानी टिम्बर शासकीय अस्पताल के सामने पहुँचेगी । रायसेन,साईखेड़ा,पिपरिया,सालीचौकाः- कामती,सोयाबीन प्लाँट, आमगाँव नाका,छीपा तिराहा होते हुए भवानी टिम्बर शासकीय अस्पताल के सामने पहुँचेगी । चीचली,डोंगरगाँव,कल्याणपुरः- काँच मंदिर,रेल्वे क्रासिंग,चीचली तिराहा होते हुए यशोदा नगर गाडरवारा में प्रवेश करेंगी । दो पहिया वाहनों हेतुः- शासकीय पैथलॉजी लैब के सामने सिविल अस्पताल गाडरवारा में पहुँचेगी । प्रवेश निषेधः- (कार्यक्रम के दौरान) सभी प्रकार के मालवाहक,भारी,व्यवसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन का संचालन गाडरवारा नगर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । सभी प्रकार के छोटे दो,तीन एवं चार पहिया वाहन पलोटनगंज,पानी की टंकी,तपोवन स्कूल के पास,पाठक तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । मार्ग परिवर्तनः- नरसिंहपुर से साईखेड़ा,पिपरिया तरफ जाने वाले तीन एवं चार पहिया वाहन नारगी कल्याणपुर-NTPC- गाडरवारा बाईपास होते हुए जाएंगे । तेंदूखेड़ा से गाडरवारा तरफ जाने वाले तीन एवं चार पहिया वाहन उदयपुरा- साईखेड़ा होते हुए जाएंगे । तेंदूखेड़ा से करेली तरफ जाने वाले तीन एवं चार पहिया वाहन अट्ठाईसा पेट्रोल पंप से कौड़िया होते हुए जाएंगे ।   नोट- गाडरवारा नगर में चुंगी नाका,नया बस स्टैंड,पुरानी गल्ला मंडी,सराफा, झंडा चौक,पुरानी चौकी,चावड़ी से पाठक तिराहा,शक्ति चौक,शिवालय चौक,पुराना बस स्टैंड तक वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा ।  

Tags :

जरूरी खबरें