Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न ग्रामों में किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

: गाडरवारा नगर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाने हेतु तीन सवारी मोटरसाईकल चालकों को दी जा रही समझाईश

Aditi News Team

Tue, Nov 12, 2024
गाडरवारा नगर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाने हेतु तीन सवारी मोटरसाईकल चालकों को दी जा रही समझाईश पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में यातायात नियमों का पालन करने एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिला अंतर्गत संपूर्ण थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने, नियम विरूद्ध एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है,ताकि आमजनों को असुविधा का सामना न करना पडे साथ ही जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके । दो पहिया वाहन में 3 सवारी बैठने वाले 12 चालकों के काटे गए चालान :- थाना प्रभारी गाडरवारा प्रियंका केवट के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस के द्वारा जिला अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत 04 दिवसों में दो पहिया वाहन में 3 सवारी बैठने वाले 90 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु समझाईस दी गई है । साथ ही आमजनों को सुरक्षित वाहन चालन हेतु जागरूक किया जा रहा है । वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें