Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: चावल/ धान के स्टॉक की स्थिति की घोषणा पोर्टल पर करेंगे व्यापारी

Aditi News Team

Mon, Feb 19, 2024
चावल/ धान के स्टॉक की स्थिति की घोषणा पोर्टल पर करेंगे व्यापारी भारत सरकार के उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में चावल/ धान के स्टॉक की स्थिति की घोषणा विभिन्न व्यापारी वर्ग द्वारा कराई जाये। यह घोषणा ब्रोकन राईस, गैर बासमती सफेद चावल, पारबॉयल्ड राईस, बासमती चावल एवं धान श्रेणी के अंतर्गत किया जाना है। स्टॉक की घोषणा भारत सरकार द्वारा विकसित पोर्टल https://evegoils.nic.in/rice/login.html पर 7 दिवस के भीतर किया जाना है। प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की स्थिति अपेडट करना है।   जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने जिले के सभी संबंधित व्यापारियों से अनुरोध किया है कि धान/ चावल की उक्त श्रेणी के अंतर्गत व्यवसाय करने वाले व्यापारियों- धान/ चावल के मिलर, प्रोसेसर, बिगचैन रिटेलर व्यापारी/ थोक विक्रेता एवं फुटकर विक्रेताओं द्वारा उक्त पोर्टल पर पंजीयन किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी व्यापारियों द्वारा पोर्टल पर चावल के स्टॉक की घोषणा की जाये।  

Tags :

जरूरी खबरें