Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: शासकीय हाई स्‍कूल सहावन की दो छात्राओं का सुपर 100 परीक्षा में हुआ चयन

Aditi News Team

Thu, Aug 1, 2024
शासकीय हाई स्‍कूल सहावन की दो छात्राओं का सुपर 100 परीक्षा में हुआ चयन मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा पूरे प्रदेश से NEET , JEE एवं CLAT की प्रतियोगी प‍रीक्षाओं की निशुल्‍क तैयारी हेतु पूरे प्रदेश से प्रत्‍येक परीक्षा हेतु 100 – 100 विद्यार्थियों का चयन परीक्षा आयोजित कर किया जाता है। यह परीक्षा 07-07-2024 को पूरे प्रदेश में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम दिनांक 01-08-2024 को घोषित हुआ जिसमें नरसिंहपुर जिले से कुल 6 विद्यार्थियों का चय‍न हुआ जिसमें से 2 छात्राएं शासकीय हाई स्‍कूल सहावन की है। कुमारी दीक्षा वर्मा पिता श्री दीपचंद वर्मा का चयन NEET कोचिंग के लिए सुपर 100 में हुआ तथा दीक्षा NEET कोचिंग के लिए जिले से चयनित होने वाली एक मात्र छात्रा है। कुमारी निकिता वर्मा पिता स्‍व.श्री उत्‍तम वर्मा का चयन JEE कोचिंग के लिए सुपर 100 में हुआ। छात्राओं से बात करने पर उन्‍होने इस सफलता का श्रेय अपने स्‍कूल, स्‍कूल प्राचार्य श्री सुशील कुमार शर्मा एवं गुरूजनो श्री सूर्यकांत मेहरा, श्री संजय कौरव, श्री शिरीष पाठकार , श्री लखनलाल चौधरी , श्री गनेश वर्मा , श्री विपुल तिवारी को दिया है। उल्‍लेखनीय है कि शासकीय हाई स्‍कूल सहावन से सुपर 100 परीक्षा में लगातार द्वितीय वर्ष विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पिछले वर्ष भी विद्यालय से एक छात्रा का सुपर 100 में चयन हुआ था।

Tags :

जरूरी खबरें