Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गोटेगांव में आयोजित शिविर में 177 चिन्हित वृद्धजन व दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

Aditi News Team

Tue, Dec 17, 2024
गोटेगांव में आयोजित शिविर में 177 चिन्हित वृद्धजन व दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित नरसिंहपुर।विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल व आयुक्त नि:शक्तजन श्री संदीप रजक ने भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत चिन्हित 177 वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का वितरण सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव में रविवार को किया। इस दौरान आयुक्त नि:शक्तजन द्वारा चलित न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) के माध्यम से दिव्यांगजनों की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा अपने- अपने विभागों के स्टॉल लगाकर दिव्यांगजनों को राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।   इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती देवंती परते, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, अन्य विभागों व एलिम्को के अधिकारी- कर्मचारी, हितग्राही और अन्य नागरिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें