Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विक्रम स्पोर्ट्स इंदौर विजेता रही l

Aditi News Team

Wed, May 29, 2024
राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विक्रम स्पोर्ट्स इंदौर विजेता रही  करेली 24 मई से 26 से मई तक ग्राम पंचायत पिपरिया लिंगा में विशाल राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसके आयोजक आसिफ खान (रहीस मासाब) ने इस प्रतियोगिता के संबंध में बताया कि पुरुष वर्ग में विक्रम स्पोर्ट्स इंदौर विजेता रही ,और जबलपुर एकेडमी उपविजेता रही l विजेता टीम को₹21001 की राशि मनीष कौरव भिंडवार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चीचली, और रोहित सिंह पटेल के द्वारा दी गई l उपविजेता टीम को 11001 रुपए की राशि रफीक मुकदम(नन्हे ठेकेदार)के द्वारा दी गई l तृतीय टीम विजेता टीम को₹5001 की राशि विष्णु दुबे बरमान वालों के द्वारा दी गई और कप प्रदान किए गए l राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में इंदौर, जबलपुर, भोपाल ,सागर ,रायसेन,विदिशा आदि जिले की टीमों ने भाग लिया l इस कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कई प्रो कबड्डी के नामी खिलाड़ीयो ने भी आकर अपनी सहभागिता दी l बालिका वर्ग में देवरी (उदयपुरा) टीम विजेता रही l वहीं उप विजेता गाडरवारा टीम रही l प्रतियोगिता के आयोजक आसिफ खान रईस मासाब ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया l

Tags :

जरूरी खबरें