Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: गाडरवारा,सेवा कार्य हेतु भेंट की व्हीलचेयर एवं बखर

Aditi News Team

Fri, Jul 25, 2025
सेवा कार्य हेतु भेंट की व्हीलचेयर एवं बखर गाडरवारा। सेवा का क्षेत्र अपार है पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा होती है। और उसी सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभाना बहुत ही पुण्य का कार्य होता है। इसी क्रम में शहर के समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति को स्व कृष्ण कुमार सक्सेना एवं स्व श्रीमती विमलादेवी सक्सेना जी की स्मृति में समाजसेवी अंकुर आलोक सक्सेना और अंकित आलोक सक्सेना द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा हेतु व्हीलचेयर एवं बखर भेंट की। आपको बता दे अंकित सक्सेना वर्तमान में भारतीय वायु सेवा में सेवारत है। और विगत वर्षों से समिति के सेवा कार्यों से सहभागिता दर्ज कर चुके है। इसी क्रम समिति संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,व्हील चेयर प्रभारी बबलू कहार,वरिष्ठ सदस्य राजेश बरसैंया,महेश अजरुज,संतोष तिवारी,तुलसीकांत श्रीवास्तव,धनराज यादव इत्यादि सदस्यों की उपस्थिति में अंकुर सक्सेना और अंकित सक्सेना ने समिति को व्हीलचेयर एवं बखर भेंट की। साथ ही गौरतलब है कि साईं श्रद्धा सेवा समिति विगत वर्षों से निःशुल्क व्हीलचेयर एवं ऑक्सीजन सलेंडर की सेवा चलते हुए आ रही है। जिसका सैकड़ों जरूरतमंद लाभार्थी हो चुके है।

Tags :

जरूरी खबरें