Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

: जब वे धर्म पूछकर गोली मार सकते है तो हम धर्म पूछकर सामान क्यों नहीं खरीद सकते,कमलेश भाई शास्त्री, श्रीराम कथा प्रवक्ता वागड़

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
जब वे धर्म पूछकर गोली मार सकते है तो हम धर्म पूछकर सामान क्यों नहीं खरीद सकते,कमलेश भाई शास्त्री, श्रीराम कथा प्रवक्ता वागड़ सुसनेर/24 अप्रैल,जनपद सुसनेर की ग्राम पंचायत सालरिया में नव निर्मित शनि देव व नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर क्रांतिकारी कथा प्रवक्ता कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि रामकथा कलियुग में कामधेनु गाय है, जिसके माध्यम से हम जो भी मन से मांगे वह सबकुछ प्राप्त किया जा सकता है बस उसके लिए हमें राम जैसा बनना होगा अर्थात जापर कृपा राम की होई........अर्थात जब राम उल्टा होगा तो सब उल्टा होगा और जब राम सीधा होगा तो सब सीधा होगा यानि रामजी को राजी करने के लिए रामजी जैसा बनना होगा । शास्त्री जी ने बताया कि तुलसी बाबा ने रामचरित मानस का शुभारंभ वर्ण शब्द से ही किया है अर्थात समाज की सामाजिक व्यवस्था ठीक से चले उसके लिए ही वर्ण व्यवस्था की रचना हुई है इसमें छोटा बड़ा कोई नहीं होता ओर बड़ा बनना मुश्किल नहीं होता क्योंकि बड़ा तो भगवान बना देता है, बनना हो तो छोटा बनो और उसके लिए नवधा भक्ति में सबसे पहली भक्ति श्रवण करना (सुनना ) है और जिसके जीवन में श्रवण भक्ति आ गई वह राम कथा को रराम का ही काम समझकर उसे अपने जीवन में उतरता है,लेकिन जब से मेरे देश में मैकाले मानस पुत्रों ने सनातन समाज को तोड़कर उसे छिन्न भिन्न करने के लिए हमें जाति एवं ऊंच नीच के नाम से आपस में बांटा है और उधर वामपंथी एवं विधर्मी संगठित होकर विधर्मियों एवं दुश्मन देश का सहयोग करके हमारे देश को पुनः खण्डित करने के मनसूबे में जुटे है, जिसका पहलगांव की आतंकी हमला एक बानगी है, जिसमें निर्दोष सनातनियों को उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली से भुन दिया है यह घटना एक सामान्य घटना नहीं है बल्कि वामपंथियों एवं दुश्मन देश का एक सामूहिक षड्यंत्र है और इस घटना से आक्रोशित होकर कमलेश भाई ने भारत के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से मांग की है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की इस नापाक करतूत के लिए उसे अब सबक सिखाने का समय आ गया है ओर भारत सरकार केवल देश के धर्म पीठों को आदेश दे दे तो देश का संत समाज ही पाकिस्तान का मटियामेद कर उसे नेस्ताबूद कर सकता है । पहलगांव घटना पर कमलेश भाई ने कहा कि हिन्दुओं के देश में ही हिंदू का धर्म पूछकर गोली मारी जा रही है तो अब देश के सनातनियों से भी मै आह्वान करता हूं कि जब वे धर्म पूछकर गोली मार सकते है तो क्या हम धर्म पूछकर सामान नहीं खरीद सकते बस केवल धर्म पूछकर सामान खरीद लीजिए उनकी इसी छोटे से काम से कमर टूट सकती है साथ ही शास्त्री जी ने कहां कि लोग कहते है कि हम आजाद हो गए तो यह आजादी नाम हमारे लिए एक छल मात्र है जब देश धर्म के आधार पर ही अलग हुआ तो अपने आप को बापू एवं महात्मा कहलाने वाले ने इस दीमक का सफाया उस समय क्यों नहीं किया साथ ही मैं देश के मुसलमानों से भी आग्रह करता हूं कि अगर आप इस देश का खाते हो तो जो देश के साथ गद्दारी कर रहें है उनका आप लोग बहिष्कार करें । शास्त्री जी ने आगे बताया कि जो बट गया उसे एक कैसे करना इसी के लिए मैं रामकथा के साथ राष्ट्र व्यवस्था भी बात करता हूं और राष्ट्र व्यवस्था को ठीक करने के लिए हमें देश के लिए मर मिटने के बजाय हमें देश के लिए जीना होगा और उसके लिए हमें मां पार्वती एवं शिवजी के समान परिवार के सदस्यों पर पहले श्रद्धा एवं विश्वास पर खरा उतरना होगा अर्थात पति को पत्नी पर श्रद्धा एवं पत्नी को पति पर विश्वास करना होगा तभी प्रभु श्रीराम की हम पर कृपा होगी और जब परिवार मजबूत होगा तो राष्ट्र स्वत: ही मजबूत हो जाएगा । शनिदेव मंदिर एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रातः 08 बजे से प्रातः 11 बजे तक प्रथम पारी एवं सायंकाल 4 बजे से 06 बजे तक द्वितीय पारी में 21 कुंडिय शिव शक्ति महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित केदारदत्त व्यास हिम्मतगढ़ राजस्थान एवं उपाचार्य पण्डित मांगीलाल व्यास सरखेड़ी राजस्थान के सानिध्य में 21 यज्ञ यजमान परिवारों के साथ आवासिक देव पूजन, वेद पाठ,अग्नि स्थापना एवं यज्ञाहुति दी ।

Tags :

जरूरी खबरें