: नगर परिषद सालीचौका में स्वच्छ निर्माण अभियान
Sat, Dec 28, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे
नगर परिषद सालीचौका में स्वच्छ निर्माण अभियान
सालीचौका नरसिंहपुरः नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिलावट सीएमओ भवानी प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में भू प्रज्ञ फाउंडेशन इंदौर द्वारा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को टीम द्वारा स्वच्छ निर्माण अभियान के अंतर्गत नागरिकों को समझाया गया कि घर का जब निर्माण करें तो ग्रीन नेट से कवर करके ही निर्माण करें जिससे आवागमन में परेशानी न हो एवं शहर मेंअनाधिकृत रूप से पड़े हुए सीएण्डडी चिन्हित किया,चिन्हित स्थानों से सीएण्डडी मटेरियल को रसीद कटवाकर प्रसंस्करण इकाई तक ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा प्लांट पर ले जाया गया नागरिकों को समझाया गया कि सीएण्डडी डंप करने पर आवश्यक होने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी एवम् निर्माणाधीन इमारतों पर नेट से कवर करने का बोलकर सीएण्डडी संग्रहण हेतु निकाय द्वारा जारी किए गए संपर्क नम्बर के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी गई जिसमें भु प्रज्ञ फाउंडेशन इंदौर की टीम उपस्थित रही ।
: नववर्ष के स्वागत जश्न में हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, नरसिंहपुर पुलिस नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के काटे जाएगें चालान।
Sat, Dec 28, 2024
नववर्ष के स्वागत जश्न में हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, नरसिंहपुर पुलिस नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के काटे जाएगें चालान।
आगामी नव वर्ष के दृष्टिगत दिनांक 30.12.2024 और 31.12.2024 में विशेष चेकिंग चलाएंगे जिसके तहत जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।
पुलिस की अपील सजगता में ही सुरक्षा है, आगामी नव वर्ष के स्वागत जश्न के दौरान यातायात नियमों का पालन करे :
- जिले वासियों से अपील करती है कि नव वर्ष का जश्न मनाते समय इस बात का ध्यान रखे कि आपके द्वारा वाहन चालन से शहर में यातायात व्यवस्था बाधित न हो, शराब के नशे में एवं तीन सवारी वाहन न चलाएं इसकी वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बढ जाती है। ‘‘सजगता में ही सुरक्षा है’’*पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर।
: मध्यप्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी हुआ
Sat, Dec 28, 2024
भोपाल। मध्यप्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। इनमें आईएएस अधिकारी निशांत वरवड़े, अनुपम राजन शामिल है। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अनुपम राजन और आयुक्त (कमिश्नर) निशांत वरवड़े पद पर पदस्थ हैं। दोनों अधिकारी राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ है। मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने 5-5 हजार रुपए के जमानती वारंट जारी किए है। वारंट में दोनों अफसर को 22 जनवरी 2025 को आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया है।