: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन
Thu, Dec 26, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन
आज देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी आज हमारे बीच में नहीं रहे, उन्होंने कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की।ऑक्सफ़ोर्ड से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली।अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर रहे संयुक्त राष्ट्र में काम किया।योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे रिज़र्व बैंक के गवर्नर भी रहे।देश के वित्त मन्त्री रहकर देश को सबसे कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला।देश के 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे और इसी दौरान देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया।मनमोहन सिंह वो व्यक्ति हैं जिनका मूल्यांकन सिर्फ़ समय ही कर सकता है। ऐसे लोग महानता के उस शीर्ष पर होते हैं जहां बहुत कम लोग ही पहुँच पाते हैं।उन्होंने अपने नेतृत्व और आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
: नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को लगाये जाने वाले शिविर
Thu, Dec 26, 2024
नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को लगाये जाने वाले शिविर
नरसिंहपुर,।सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर कि आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में चलाया जा रहा है।मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की नगरीय निकायों व 6 जनपद पंचायतों में क्लस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद गाडरवारा के शास्त्री वार्ड व पटैल वार्ड के लिए आश्रय स्थल चुंगी नाका गाडरवारा में, नगर पालिका परिषद करेली के हनुमान वार्ड के लिए साहू किराना के पास, नगर पालिका परिषद गोटेगांव के ठाकुर बाबा वार्ड के लिए डॉ. प्यासी के सामने, नगर परिषद तेंदूखेड़ा के वीर सावरकर वार्ड के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण तेंदूखेड़ा में और नगर परिषद सांईखेड़ा के अग्रसेन वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, भीम राव अम्बेडकर वार्ड व राजपूत कॉलोनी वार्ड के लिए डॉ. चौहान के पास शंकर मंदिर में शिविर लगाये जायेंगे।इसी तरह 27 दिसम्बर को जनपद पंचायत नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गड़रिया व पाठा, जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेढ़ व सिवनीबंधा, जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुम्हरोड़ा व हिनौतिया, जनपद पंचायत चांवरपाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत काशीखैरी व खैरीकला के संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उकासघाट व शाहपुर के पंचायत मुख्यालय में और जनपद पंचायत सांईखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनखेड़ी व झिरियामाता में शिविर लगाये जायेंगा।
: "वीर बाल दिवस" पर जनप्रतिनिधियों ने टेका माथा, किया नमन
Thu, Dec 26, 2024
"वीर बाल दिवस" पर जनप्रतिनिधियों ने टेका माथा, किया नमन
नरसिंहपुर।जिले में "वीर बाल दिवस" पर जनप्रतिनिधियों ने माता टेककर उन्हें नमन किया। पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत पर गुरूद्वारा नरसिंहपुर में माथा टेका व उन्हें नमन किया। विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश ने सतगुरू फर्नीचर गोटेगांव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर वीर साहिबजादों के बलिदान पर उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।