: गाडरवारा,गौशाला में श्री मद भागवत कथा के साथ साथ गौ कथा होना भी बड़ी बात है , जालम सिंह पटेल
Tue, Nov 12, 2024
गौशाला में श्री मद भागवत कथा के साथ साथ गौ कथा होना भी बड़ी बात है,जालम सिंह पटेल
गाडरवारा चौगान किला के पास पटकुही ग्राम में जारी सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा मूल पाठ, गौ कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का ओर ब्यास पीठ का पूजन अर्चन कर पुण्य आशीर्वाद प्राप्त किया और गौशाला पहुँच कर गौपूजन भी किया।इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि गोमाता में सभी देवी देवताओं का निवास होता है l यहां पर इस गौशाला में गौमाता की अच्छी सेवा की जा रही है. सभी को गौसेवा करनी चाहिए आश्रम की गौशाला में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन बड़ी बात है ऐसे स्थानों पर कथा होने से आम लोगों के मन में गाय के प्रति स्नेह व सेवा भावना बढ़ती है इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आयोजक एवं समस्त सहयोगी ज़न वास्तव में साधुवाद के पात्र हैं।त्यागी स्नेह लता दीदी जी के सानिध्य में चल रही श्री मद भागवत कथा श्री मद भागवत कथा का श्रवण करने आस पास के क्षेत्रवासी प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
: बीपीएमयू की बैठक आयोजित
Tue, Nov 12, 2024
बीपीएमयू की बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र मे विकासखंड प्रबंधन ईकाई (बीपीएमयू ) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा कि सभी बीएसी व सीएसी परख राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारी की दृष्टि से मॉक टेस्ट 2 के विश्लेषण के आधार पर कठिन प्रश्नों को हल कराने, पीएम पोषण आहार की मासिक व प्रतिदिन की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश सभी प्रधानपाठको को दें। इसके अलावा अर्धवार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम का भी स्कूलों मे प्रचार प्रसार हो एवं एफएलएन सहित एटग्रेड अभ्यास पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर स्कूलों मे हो। उन्होंने बैठक मे स्कूलों की सघन मॉनिटरिंग से जुड़े निर्देश भी दिए। बैठक मे बीएसी मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया सहित जनशिक्षकों एवं एमआरसी वेदप्रकाश राजपूत व लेखापाल दीपक आरसे आदि उपस्थित रहे
: गाडरवारा,कन्या नवीन स्कूल मे जनशिक्षा केंद्र स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित
Tue, Nov 12, 2024
कन्या नवीन स्कूल मे जनशिक्षा केंद्र स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे जनशिक्षा स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की गईं। प्रदर्शनी मे जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत स्कूलों के शाला स्तर पर चयनित छात्र छात्राओं ने मॉडल निर्माण, नाटिका, गीत एवं सेमिनार मे सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जनशिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, सुनीता पटैल,सतीश नाईक,बीआरसी संदीप स्थापक, जनशिक्षकों अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधि को देखा एवं उनसे सवाल जवाब किये। प्रदर्शनी में मॉडल निर्माण के अंतर्गत कन्या नवीन से दिशा प्रजापति ने वायु प्रदूषण, जयश्री रजक ने स्वास्थ व स्वच्छता, हाई स्कूल बरहटा से प्रकृति कौरव ने व्यर्थ जल, सांगई से साधना केवट व रश्मि केवट ने पर्यावरण संरक्षण सहित बगदरा की छात्रा ने विभिन्न अनाजो का प्रदर्शन किया। नाटिका में चिरहकला की छात्राओं ने सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं सांगई की छात्राओं ने बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा सेमिनार में सांगई की छात्रा साधना केवट ने बाजरा पर एवं गीत गायन में रश्मि केवट ने आगड दम बागड़ दम की तर्ज पर एवं रौशनी केवट नें पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर निर्णायको द्वारा प्रत्येक विधा से 2-2 छात्र छात्राओं का चयन ब्लॉक स्तर हेतु किया। इस मौक़े पर राजेश गुप्ता, चंद्रकांत साहू,दीपशिखा शुक्ला,योगेंद्र झारिया, श्वेता सेन, मीना पटैल,स्वाति ढिमोले, मधुसूदन पटैल, राजेंद्र गुप्ता, सचिन लहरिया सहित स्कूलों से आये छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।