: गाडरवारा,कुमार शानू नाइट में गाये नगमें
Sat, Oct 26, 2024
कुमार शानू नाइट में गाये नगमें
गाडरवारा। गत दिवस 1990 के दशक में फिल्म इंडस्ट्रीज एवं दुनिया को अपनी सुरीली आवाज़ के जादू से गाने गुनगुनाने हेतू मजबूर करने वाले संगीत सम्राट कुमार शानु नाइट दादा चौपाटी पर धूमधाम से आयोजित की गईं । कार्यक्रम की शुरुआत राज्य शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष नगेंद्र कुमार त्रिपाठी के कर कमलों से माँ वीणा वादिनी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गईं साथ ही उपस्थित सभी साथियों ने लक्ष्मीकांत कौरव का माला पहनाकर सम्मान किया । तदुपरांत राघवेन्द्र सिंह चौधरी ने भजन- हे दुख भंजन मारुति नंदन.... से कार्यक्रम की शुरुआत की । इसके बाद शाम को यादगार बनाने के लिए कुमार सानु के बेहतरीन एकल एवं युगल गाने उपस्थित गायकों के द्वारा प्रस्तुत किए गय। जिसमें एकल गीत 1:-नंदकिशोर प्रजापति ने- कहीं चुरा न लें चेहरे का नूर... , एक ऐसी लड़की थी जिसे मैं प्यार करता था... , सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं... । 2:- छोटू पंड्या के द्वारा मैं दुनिया भुला दूंगा तेरी चाहत में... , ऐ बंधन तो प्यार का बंधन है..... । 3:- राजेश विश्नोई के द्वारा दिल है के मानता नहीं... एवं तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है... । 4:- ओमप्रकाश प्रजापति के द्वारा दिल का आलम मैं क्या बताऊँ..., तेरे दर्द से दिल आबाद रहा कुछ भूल गये कुछ याद रहा... । 5:- राघवेन्द्र सिंह चौधरी के द्वारा सांसों की जरूरत है जैसे जिंदगी के लिए.... एवं और इस दिल में क्या रख्खा है तेरा ही दर्द छुपा रख्खा है..।तथा कुछ युगल गाने भी कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। मानसी पंड्या एवं छोटू पंड्या के द्वारा- नजर के सामने जिगर के पास... एवं प्यार में दिल दे दिया मैंने तुझको दिल जानी...। आरती चौधरी एवं राघवेन्द्र चौधरी के द्वारा- चेहरा क्या देखते हो दिल में उतरकर देखो न... एवं आपको देखकर हमको ऐसा लगा जैसे हमको नई जिंदगी मिल गई.... । राघवेन्द्र चौधरी एवं नन्दकिशोर प्रजापति के द्वारा- गवाह है चांद तारे गवाह है तेरे मेरे मिलन के अपने दीवानेपन.... आदि नगमें गाये। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य राजेश कुमार बरसैंया, महेश कुमार अधरुज, संतोष कुमार तिवारी, नगेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य मुमताज खान, सतीश कुमार नायक, चंदन शर्मा, ओपी राय, प्रशांत राय, योगेन्द्र झारिया, बंशीलाल अहिरवार, लालजी अहिरवार, परसराम अहिरवार, कैलाश अहिरवार, सतीश कुमार जिझोतिया, हरिओम जाटव, मधुसूदन पटैल, राजेंद्र गुप्ता, सिराज अहमद सिद्धिकी,पवन राजौरिया, सुमित यादव, शैलेन्द्र यादव, दौलत सिंह पटैल, कमलेश कुमार कौरव, मलखान सिंह मेहरा, अभिषेक राजपूत, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सुरेंद्र पटैल, प्रभात रुसिया, विश्वनाथ शर्मा, महेशदास बैष्णव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त राघवेन्द्र सिंह चौधरी के द्वारा किया गया।
: कुंडलपुर में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव दीपावली पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा
Sat, Oct 26, 2024
कुंडलपुर में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव दीपावली पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा
निर्वाण लाडू धूमधाम से चढ़ाया जाएगा
कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव 1 नवंबर दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा ।अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। 31 अक्टूबर को रात्रि में मानस्तंभ परिसर में दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। भगवान महावीर निर्वाणोत्सव दीपावली पर्व पर क्षेत्र की व्यवस्थाओं के संयोजन हेतु समिति का गठन कर विभिन्न समिति संयोजक प्रभारी बनाए गए हैं। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
: सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की बैठक संपन्न
Fri, Oct 25, 2024
अनिल जैन सिहोरा
सरकार के समक्ष सिहोरा जिला की बात रखने की जिम्मेदारी विधायक सांसद की,15 नवंबर तक करेंगे बड़ा आंदोलन
सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की बैठक संपन्न
सिहोरा- सिहोरा जिला सिहोरा की न केवल वर्षों पुरानी मांग है बल्कि सिहोरा के सम्मान का भी विषय है। हमारे विधायक और सांसद का दायित्व है कि वे हमारी बात को सरकार के समक्ष पूरी ताकत के साथ प्रस्तुत करें। इसके लिए हम विधायक सांसद से 5 नवंबर तक वार्ता कर अपनी बात रखेंगे। चूंकि सरकार ने चुनाव के पूर्व सिहोरा को जिला बनाए जाने की वादा किया था इसलिए एक विशाल रैली 15 नवंबर तक सिहोरा में आहूत की जाएगी। उक्त निर्णय सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की बैठक में शुक्रवार को समिति के सदस्यों के द्वारा लिया गया।पहले सिहोरा फिर पार्टी -सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के राजनेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह पहले सिहोरा की माटी के पुत्र हैं उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता। सिहोरा जिला के संघर्ष में गठित सर्व दलीय समिति में सभी सिहोरा जिला बनने तक एकजुट रहेंगे।नवीन नगरपालिका भवन सिहोरा में आयोजित बैठक में समिति के दिलीप दुबे, अंकित तिवारी, बिहारी पटेल, अमोल चौरसिया, सुनील चक्रवर्ती, अरुण जैन ,राजेश चौबे, प्रमोद चौधरी, अनिल पिल्ले, राजभान मिश्रा, राकेश पाठक,अनिल जैन, सुप्पी बर्मन, प्रमोद चौधरी ,ओमप्रकाश पटेल, संतोष वर्मा, नागेंद्र कुररिया, नरेंद्र त्रिपाठी,विकास दुबे, कृष्णकुमार कुररिया,संतोष पांडे,लाल बहादुर पाठक,डब्बू पाठक,सियोल जैन,नत्थू पटेल,राजेश कुररिया,शैलेंद्र विश्वकर्मा,अंकित जैन,मयंक जैन सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।