: नरसिंहपुर,जादू नहीं विज्ञान है- समझना व समझाना आसान है" जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
Thu, Oct 24, 2024
जादू नहीं विज्ञान है- समझना व समझाना आसान है" जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मुख्य आतिथ्य में विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत "जादू नहीं विज्ञान है- समझना व समझाना आसान है" जिला स्तरीय प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में हुआ।कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि शिक्षा जगत समाज में फैले अंधविश्वास को छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों के माध्यम से दूर करने में बहुत बड़ी एवं महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रद्धा और भय मिलकर अंधविश्वास को जन्म देती, जिसे ज्ञान से दूर किया जा सकता है। अंधविश्वास से कई लोग अपनी जान भी गवां देते हैं। अंधविश्वास के चक्कर में आपराधिक घटनायें भी होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जिज्ञासु बने, प्रश्न करना सीखें, क्योंकि प्रश्न करना विज्ञान की पहली सीढ़ी है। जीतने का कोई अंत नहीं होता, आप हमेशा जीतते रहें। नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे ने कहा कि बच्चे जहां भी जायेंगे अपने ज्ञान के माध्यम से रोशनी फैलाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की जागरूकता से लोग ठगी का शिकार होने से बचेंगे। सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव ने कहा कि समाज में इसे ग्राउंड लेबल तक पहुंचायें, जिससे समाज जागरूक हो। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार ने कार्यक्रम की जानकारी दी और जिला नोडल अधिकारी प्राचार्य श्री जीएस पटेल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के कक्षा नवमी व दसवीं के कुल 60 विद्यार्थियों ने अंधविश्वास को दूर करने में जादू नहीं विज्ञान की नाटिका प्रस्तुत किया। साथ ही विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में भी सहभागिता की। विज्ञान मेले में "जादू नहीं विज्ञान है- समझना व समझाना आसान है' लघु नाटिका में सीएम राइज विद्यालय नरसिंहपुर ने प्रथम, बीटीआई गाडरवारा ने द्वितीय, उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर ने तृतीय, हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंहपुरबड़ा ने चौथा व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपानी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र- छात्राओं व मार्गदर्शी शिक्षकों को स्मृति एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह ठाकुर, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह पटेल, प्राचार्य श्री सतीश दुबे, जिला परियोजना अधिकारी डॉ. आरपी चतुर्वेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी व सहायत संचालक सुश्री प्राशी अग्रवाल, जिला सहायक विज्ञान अधिकारी श्री समीर त्यागी, विकासखंड विज्ञान अधिकारी श्री प्रीतम सिंह पटेल, श्री तरुण मालवीय, श्री राकेश श्रीवास, श्री ओमप्रकाश कौरव, श्री केके राजोरिया, डॉ. फिरोज खान, श्री बलराम विश्वकर्मा, सीएम राइज प्राचार्य प्रभात मिश्रा, अन्य प्राचार्य व विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एपीसी श्री दीपक अग्निहोत्री व श्री रामनरेश रावत व आभार जिला विज्ञान अधिकारी प्राचार्य श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। निर्णायक भूमिका में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. आरएस शर्मा, श्री आरपी शर्मा, श्री बीपी मालवीय, श्री जीडी गढ़ेवाल, श्री जीके चौधरी ने निभाई।
: श्याम सिह परिहार बने निरिक्षक पुलिस आधिक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई
Thu, Oct 24, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
श्याम सिह परिहार बने निरिक्षक पुलिस आधिक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई
शाहनगर नि प्र । शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत बोरी चौकी में पदस्त श्याम सिंह परिहार उपनिरीक्षक से निरिक्षक बनाये जाने पर शाहनगर टी आई अनिता कुङापे सहित समस्त पुलिस स्टाप ने बधाई देकर कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री साईंकृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह ने श्याम सिंह परिहार के कन्धे मे स्टार लगाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाये दी । पन्ना पुलिस आधिक्षक ने कहा की प्रमोशन मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियां और विभाग के प्रति जवाबदेही अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए पूरी निष्ठा ईमानदारी मेहनत और लगन के साथ काम करें। जनता के प्रति मधुर व्यवहार रखें। थाने पर आए हर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुने उसके बाद उसका गुणवत्ता पूर्वक त्वरित निस्तारण करें। क्षेत्र में हो रही हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखें। क्षेत्र के छोटी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। कभी-कभी छोटी समस्याएं विकराल रूप ले लेती हैं। ताकि पुलिस का विश्वास जनता के बीच में बढ़ता रहे ।
: भटेरा एवं बिछुआ हाई स्कूल में विद्यार्थियों को मिली साईकिलें
Thu, Oct 24, 2024
भटेरा एवं बिछुआ हाई स्कूल में विद्यार्थियों को मिली साईकिलें
गाडरवारा। गत दिवस तेंदुखेड़ा विधानसभा क्षेत्र एवं साईंखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम भटेरा एवं बिछुआ के शासकीय हाई स्कूलों 9 वी के विद्यार्थियों को मप्र शासन की साईकिल वितरण योजना के तहत निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमो में बिछुआ के पात्र 54 एवं भटेरा के 35 विद्यार्थियों को विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर श्री पटैल ने कहा कि छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से सरकार अनेक योजनाएं चला रही है जिनका लाभ उन्हे मिल रहा है। स्कूलों में बेहतर पढ़ाई के साथ छात्र छात्राओं का भविष्य उज्जवल बने यही सरकार की मंशा है। साइंखेड़ा जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत ने कहा कि साईकिलों के मिलने के बाद स्कूल तक आवागमन में छात्र छात्राओं को सहूलियत होगी एवं वे बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर सकेंगे। विदित हो कि उक्त दोनों ग्रामों के स्कूलों में जनप्रतिनिधियो के पहुँचने पर बीईओ प्रतुल इंदुरख्या, प्राचार्य ए के गुबरेले, सतीश नाईक सहित शिक्षकों संगीता मेहरा, सतीश साहू, भागवती मेहरा ने स्वागत किया। उक्त कार्यक्रमों मे राव शैलेश सिंह,अनिल कौरव, रमाकांत शर्मा, रामकुमार पाराशर, भैया जी टेकन,भागवेंद्र पटैल, रामगोपाल गुर्जर, रजत कौरव, ठा तिलक सिंह, राजेंद्र तिवारी सहित अनेक क्षेत्रीय नेता, ग्रामवासी, शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।