: गाडरवारा शक्ति चौक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आर्केस्ट्रा आयोजित की गई
Wed, Oct 9, 2024
गाडरवारा। विगत रात्रि शक्ति चौक दुर्गा उत्सव समिति गाडरवारा द्वारा रात्रि जागरण नर्मदापुरम आर्केस्ट्रा द्वारा विशेष गायको एवं गायिका की उपस्थिति में आयोजित किया गया। शक्ति चौक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया।जिसमें नर्मदा पुरम से आए विशेष गायक एवं गायिका द्वारा माता रानी के भजनों व गानों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें श्रोताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं गाडरवारा नगर के गणमान्य नागरिक व नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षद आदि की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका देवी पदमा साहू जी का स्वागत साहू युवा संगठन द्वारा किया गया। स्वागत करता नीलेश साहू,सौरभ साहू,प्रतीक साहू, रोशन साहू,दीपक साहू आदि संगठन सदस्यों द्वारा किया गया।एवं साहू समाज की सक्रिय सदस्य नीलेश साहू द्वारा मंच के माध्यम से देवी पदमा साहू जी को चुनरी उड़ाकर शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया।एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की नीलेश साहू जी द्वारा बताया गया कि प्रसिद्ध गायिका देवी पदमा साहू,साहू समाज का गौरव है एवं समाज के लिए सम्मान की बात है कि वह गाडरवारा पधारी एवं उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी हम उनका दिल की अनंत गहराइयों से सम्मान करते हैं, स्वागत करते हैं, वंदन करते हैं अभिनंदन करते हैं। एवं उन्होंने समस्त समिति का भी आभार व्यक्त किया साहू समाज के द्वारा।
: गाडरवारा,कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की पांच शिक्षिकाओं दी विदाई
Wed, Oct 9, 2024
कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की पांच शिक्षिकाओं दी विदाई
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में मंगलवार को अतिशेष होकर स्थानांतरित हुए पांच शिक्षकों श्रीमती ज्योत्सना दुबे ,श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती संगीता त्रिवेदी और श्रीमती संध्या गुप्ता को शाला परिवार ने भाव पूरित विदाई दी।
समारोह का श्रीगणेश अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और नवदुर्गा के तेजमय रूप को चित्रित करते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने उद्बोधन में श्रीमती ज्योत्सना दुबे ने बीते अनेक वर्षों के सुख-दुख सांझा किये श्रीमती संध्या गुप्ता ने बच्चों को समझ कर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहानी सुनाई।श्रीमती बबीता अग्रवाल ने अपनी कविता के माध्यम से बच्चों और विद्यालय परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की । श्रीमती संगीता त्रिवेदी ने करुण कंठ से विद्यालय से विदाई के अनुभवों को सांझा किया। श्रीमती कल्पना शर्मा ने सभी के स्नेह और विद्यालय की रीति नीति की प्रशंसा करते हुए भविष्य में विद्यालय और बच्चों का सहयोग करने की बात कहीं ।
अपने उद्बोधन में विगत दिनों सेवानिवृत हुई श्रीमती साधना श्रीवास्तव ने अपने बीते समय को याद किया।श्रीमती सायरा अली ने विद्यालय प्रबंधन और यहां बिताए सुखद दिनों की स्मृतियां सबके साथ साझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। श्रीमती रश्मि पाराशर ने सभी के साथ और सहयोग की सुखद स्मृतियों को अपने वक्तव्य और गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।श्रीमती मंजुला शर्मा ने विदाई ले रहे शिक्षकों को भविष्य में भी इसी तरह अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाने की सलाह देते हुए शुभकामनाएं दी। श्रीमती निर्मला पाराशर ने गीत के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत की।
पूर्व प्राचार्य श्री अनूप कुमार शर्मा ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए स्कूल प्रबंधन और सभी शिक्षकों के सहयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।श्रीमती मालती मेहरा ने भी अपने उद्बोधन में सभी के सुखद साथ और बीते दिनों की स्मृतियों को सांझा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने के लिए आग्रह किया। संस्था प्राचार्य श्री सुशील कुमार शर्मा ने विदाई को विदाई न कहकर सम्मान समारोह कहते हुए शिक्षकों द्वारा इस संस्था में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था में अन्य विद्यालयों से आए शिक्षकों का भी स्वागत किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा विदा ले रहे शिक्षकों का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती अल्पना नाहर द्वारा किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक श्री राजेश कुमार साहू ,श्री रामेश्वर प्रसाद कौरव ,श्री पवन कुमार सोनी ,श्री कपिल कुमार मालवीय ,श्री छगनलाल साहू ,श्री कृष्ण कुमार दुबे, श्री विश्वसनेही साहू, श्री भगवती प्रसाद पांडे ,श्रीमती वर्षा पटेल, श्रीमती ललिता सोनी श्रीमती सीमा मेहरा ,श्रीमती संगीता वर्मा, श्रीमती सीमा कोरी, श्रीमती आरती कौरव, श्रीमती भारती आरसे, श्रीमती शांति कोरी ,श्रीमती अभिलाषा स्थापक ,कुमारी मुस्कान यादव, श्री संजय माटौल्या श्री नीरज पाठक एवं विद्यार्थियों ने अपना सहयोग एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
: कलेक्टर ने तेंदूखेड़ा पहुंचकर सुनी लोगों की समस्यायें
Tue, Oct 8, 2024
कलेक्टर ने तेंदूखेड़ा पहुंचकर सुनी लोगों की समस्यायें
नरसिंहपुर।शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने तेंदूखेड़ा में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर लोगों की समस्यायें सुनी। जनसुनवाई में 21 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों के पदाअधिकारियों को दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। जनसुनवाई में आए आवेदकों ने बताया कि जनसुनवाई में कलेक्टर की मौजूदगी होने से उन्हें जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ा जिससे उनके समय की बचत हुई। साथ ही कलेक्टर ने समस्या का निराकरण भी किया। जनसुनवाई में आये वार्ड क्रमांक 11 के श्री मुन्नालाल जाटव ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और उनके बेटे उन्हें अपने पास नहीं रख रहे हैं। इसके अलावा श्री जाटव लकवा ग्रस्त है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती पटले ने एसडीएम को भरण- पोषण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार करने के भी निर्देश दिये। जनसुनवाई में सगोनी निवासी श्रीमती हल्की बाई ने बताया कि उनकी भूमि का सीमांकन नहीं किया गया है और नामांतरण में उनका और उनके बेटे का नाम शामिल नहीं है। कलेक्टर श्रीमती पटले ने मौक़े पर उपस्थित राजस्व विभाग के अमले को भूमि सीमांकन सहित नामांतरण की जाँच की कार्रवाई करने कहा। जनसुनवाई में मौजूद पटवारियों को कलेक्टर श्रीमती पटले ने सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि पटवारी अपने हल्के में रहकर राजस्व संबंधी कार्य जैसे- भूअभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर अर्थदंड के प्रकरण तैयार करेंगे। इसके साथ ही फसल कटाई उपरांत खेतों में नरवाई जलाने वालों पर भी सख़्ती से करवाई सुनिश्चित करेंगे। समस्त पटवारी ग्राम सभाओं में भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। जनसुनवाई में नगर परिषद अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित ब्लॉक स्तरीय अमला मौजूद था।
कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में आये 74 आवेदन
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 8 अक्टूबर को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार और अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 74 आवेदन आये।