: सांसद के काफिले में शामिल वाहन की टक्कर लगने से व्रद्ध घायल
Wed, Oct 2, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
सांसद के काफिले में शामिल वाहन की टक्कर लगने से व्रद्ध घायल
शाहनगर नि प्र । नगर में बुधवार 2अक्टुबर को पहूंचे अल्प प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के खजुराहो लोकसभा सांसद बी ङी शर्मा के काफिले में शामिल एक वाहन से टक्कर लग जाने के कारण 93वर्षीय व्रद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया पर किसी ने मानवता नही दिखाई और बेचारा व्रद्ध वहीं कराहता रहा मामले को जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने व्रद्ध कै परिजनों को दी मामले की जानकारी मिलते ही गंभीर रूप से जख्मी मुकंन्दी नामदेव को उसके परिजनों ने शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने जमीन पर पङे व्रद्ध को उठाकर शाहनगर अस्पताल मे भर्ती कराया गया वहीं परिजन ने बताया को केवल 500रूपये वाहन क्रमांक एम पी 04 सी आर 5311 वालों ने दिये है और चले गये है । वहीं मामले की जानकारी पर जब शाहनगर पुलिस से ली गयी तो बताया की अस्पताल मे व्रद्ध को भर्ती कराया गया है चालक कौन है पता किया जा रहा है प्रकरण दर्ज किया जायेगा । म
: कांग्रेस ने गांधी जी की जयंती मनाई
Wed, Oct 2, 2024
कांग्रेस ने गांधी जी की जयंती मनाई
गाडरवारा। 2 अक्टूबर बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय पुरानी गल्लामण्डी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंति कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के तैल चित्र पर मार्ल्यापण करते हुये उन्हे उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्रद्धा के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक सुनीता पटैल ने कहा कि देश को आजादी राष्ट्रपिता गांधी जी की ही देन है, अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले कांग्रेस के महान नेता गांधीजी को शत् शत् नमन करती हूं और उनके दिखाये मार्ग पर चलना ही देश की उन्नती है। ब्लॉक कांग्रेस गाडरवारा अध्यक्ष जिनेश जैन ने रद्युपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम की धुन पर तालियां बजाते हुये गांधीजी को याद किया और कांग्रेस के महान नेता बापूजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। कार्यक्रम को अशोक काबरा, अनिल साहू, रमेश अग्रवाल, बसंत तपा, केजी आजाद, सतीश सैनी ने भी संबोधित करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित कीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमाकांत गुप्ता, मेहमूद पहलवान, अशोक मंगलानी, अनिल सोनी, राजीव दुबे, अभिषेक पटैल, सुदीप दुबे, हंसू राय, मुकेश सोनी, आयुष जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
: गंजेपन का सफल चमत्कारी इलाज,वत्सला सिंह
Wed, Oct 2, 2024
गंजेपन का सफल चमत्कारी इलाज ,वत्सला सिंह
मैं काफी दिनों से देख रही हूँ कि लोगों बालो की की समस्या से काफ़ी परेशान हैं...जैसे की बाल झड़ना या बाल रहना ही ना.... तो उन सबके लिए एक बहुत ही आसान सा उपाय बता रही हूँ कृपया लाभ उठायें।
कनेर के 60-70 ग्राम पत्ते (लाल या पीली दोनों में से कोई भी या दोनों ही एक साथ ) ले के उन्हें पहले अच्छे से सूखे कपडे से साफ़ कर लें ताकि उनपे जो मिटटी है वो निकल जाये... अब एक लीटर सरसों का तेल या नारियल का तेल या जेतून का तेल ले के उसमे पत्ते काट काट के डाल दें. अब तेल को गरम करने के लिए रख दें. जब सारे पत्ते जल कर काले पड़ जाएँ तो उन्हें निकाल कर फेंक दें और तेल को ठण्डा कर के छान लें और किसी बोटल में भर के रख लें ।
प्रयोग विधि
:- रोज़ जहाँ जहाँ पर भी बाल नहीं हैं वहां वहां थोडा सा तेल ले के बस 2 मिनट मालिश करनी है और बस फिर भूल जाएँ अगले दिन तक. ये आप रात को सोते हुए भी लगा सकते हैं और दिन में काम पे जाने से पहले भी... बस एक महीने में आपको असर दिखना शुरू हो जायेगा.. सिर्फ 10 दिन के अन्दर अन्दर बाल झड़ने बंद हो जायेंगे या बहुत ही कम... और नए बाल भी एक महीने तक आने शुरू हो जायेंगे।
नोट
:- ये उपाय पूरी तरह से tested है.. हमने कम से कम भी 10 लोगो पे इसका सफल परीक्षण किया है...एक औरत के 14 साल से बाल झड़ने बंद नहीं हो रहे थे. इस तेल से मात्र 6 दिन में बाल झड़ने बंद हो गये.. 65 साल तक के आदमियों के बाल आते देखे हैं इस प्रयोग से...आप भी लाभ उठायें और अगर किसी को फर्क पड़े तो कृपया हमे जरुर बताये ।
सावधानी
: कनेर के पौधे में जो रस होता है वो बहुत ज़हरीला होता है. तो ये सिर्फ बाहरी प्रयोग के लिए है कोई गलती से भी इसे खाए नही।