: गाडरवारा,जन शिक्षा केंद्र कठौतिया बैठक संपन्न
Sun, Jul 28, 2024
जन शिक्षा केंद्र कठौतिया बैठक संपन्न
गाडरवारा,शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज में जन शिक्षा केंद्र कठौतिया एवं संकुल केंद्र सिरे गांव की राष्ट्रीय शिक्षा उपलब्धि सर्वे की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें समस्त शाला प्रभारी को आमंत्रित कर माह 2024नवंबर में नेशनल अचीवमेंट सर्वे NAS मूल्यांकन की तैयारी के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल केपत्र के संदर्भ में जानकारी दी गई सर्वे में कक्षा 3 6 9 एवं हिंदी गणित सामाजिक विज्ञान विषयों पर चयनित शालाओं का राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा ऐसे तो सभी सालों में कक्षा बार विषय वार तैयारी निश्चित की जाना है जिसकी तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा समस्त साला प्रभारी को प्रशिक्षित किया गया एवं सर्वे की तैयारी साप्ताहिक समय बद्ध समय सारणी के अनुसार शालाओं में समय सारणी का क्रियान्वयन करने हेतु जानकारी दी गई शाला स्तर एवं ग्राम स्तर पर मूल्यांकन का विशेष प्रचार प्रसार कर पलको द्वारा छात्रों की तैयारी में सहयोग करने हेतु अवगत कराया गया कार्यक्रम में brc डी के पटेल जन शिक्षक ललित पाराशर विकासखंड स्तर से प्रशिक्षित विषय विशेषज्ञ विनोद सोनी चंद्रिका कौरव राजेश शर्मा डी एस कौरव राकेश ठाकुर आदि ने कार्यक्रम को संचालित किया ।
: जबलपुर,गारमेंट क्लस्टर में शुरू हुआ पाँच दिवसीय यूनिफार्म मेला अतिथियों ने फीता काटकर यूनिफार्म मेला का किया शुभारंभ
Sun, Jul 28, 2024
गारमेंट क्लस्टर में शुरू हुआ पाँच दिवसीय यूनिफार्म मेला
अतिथियों ने फीता काटकर यूनिफार्म मेला का किया शुभारंभ
निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों को राहत दिलाने जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ आज शनिवार 27 जुलाई को लेमा गार्डन गोहलपुर स्थित गारमेंट कलस्टर में पाँच दिवसीय यूनिफार्म मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री लखन घनघोरिया, श्री अभिलाष पांडे और नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी, डीपीसी श्री योगेश शर्मा सहित अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे।इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि निश्चित रूप से गणवेश मेला एक बहुत बड़ा संदेश देता है और आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और भी सुधार होगा। जबलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये सकारात्मक प्रयास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यूनिफार्म और पुस्तकों का लगभग 4 लाख विद्यार्थियों के बीच आठ सौ करोड़ का व्यवसाय होता है। इसमें स्वसहायता समूह को जोड़कर एक कलस्टर बनाने को कहा।विधायक श्री रोहाणी ने शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ यूनिफार्म मेला को सकारात्मक प्रयास का परिणाम बताते हुये इसकी सराहना की। उन्होंने भविष्य में इसके लाभों के बारे में भी बताया। साथ ही कहा कि हर साल पाठ्यक्रम न बदले जायें, क्योंकि बार-बार पाठ्यक्रम बदलने से इस सत्र में जो पुस्तक उपयोगी है वह दूसरे सत्र में अनुपयोगी हो जाती है। पहले पाठ्यक्रम नहीं बदलने से एक ही पुस्तक को विद्यार्थियों के छोटे भाई बहन भी उस क्लास में उस पुस्तक को पढते थे। विधायक श्री लघन घंघोरिया ने कहा कि यह अभिनव आयोजन है जो अच्छी सोच से की जा रही है और जो चीज अच्छी है उसकी तारीफ करनी चाहिए। कोरोना काल में ऑनलाईन क्लास के नाम से मनमाने फीस लिये जाने का जिक्र करते हुये उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि स्कूलों में बालक-बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय, पीने का पानी की व्यवस्था भी हो। साथ ही स्कूलों की जमीन में किये गये अतिक्रमण को हटाने को कहा।विधायक श्री अभिलाष पांडे ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और इस सकारात्मक कार्य के लिए कहा कि स्कूल शिक्षा में सकारात्मक प्रयास हो जिससे शिक्षा बच्चों व पेरेंट्स पर बोझ न बने।कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि पुस्तक मेला की तरह गणवेश मेला की कई दिनों से आवश्यकता थी। जिसमें शैक्षणिक सामग्री क्रय करने में अभिभावकों में पारदर्शिता का अनुभव हो और उन्हें उचित रेट में उचित दर पर यूनिफार्म व शैक्षणिक सामग्री मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि गारमेंट कलस्टर में मेला लगाने के पीछे यह भी उद्देश्य है कि लोग गारमेंट कलस्टर की गतिविधियों से परिचित हो सके। यूनिफार्म मेला में विक्रेताओं द्वारा सत्रह स्टॉल लगाये गये हैं। इन स्टालों पर जिले में स्थित सभी निजी स्कूलों की यूनिफार्म रियायती दरों पर विक्रय के लिये उपलब्ध रहेगी। मेला पाँचों दिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।ज्ञात हो कि निजी स्कूलों की प्रकाशकों एवं पुस्तक विक्रेताओं से साठगांठ को तोड़ने और अभिभावकों को रियायती और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर कॉपी-किताब उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा इसी वर्ष 10 अप्रैल को गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में पाँच दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया था। इसी तर्ज पर यूनिफार्म मेला भी लगाया गया है।
: नरसिंहपुर,ज़िला पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
Sun, Jul 28, 2024
ज़िला पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
नरसिंहपुर।जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की अध्यक्ष तथा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता- 2024 का आयोजन शनिवार 27 जुलाई को आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता मप्र पर्यटन बोर्ड, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद नरसिंहपुर तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया।पर्यटन प्रतियोगिता में जिले के कुल 170 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं के मध्य पढ़ने वाले छात्र प्रतिभागियों की 03 सदस्यीय टीम का पंजीयन किया गया था। प्रतियोगिता में पंजीयन कराने वाले विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अच्छी संख्या में अपने मार्गदर्शी शिक्षक के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की।सर्वप्रथम प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली संस्थाओं/ विद्यालयों के प्रतिभागियों के मध्य लिखित परीक्षा का आयोजन प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में किया गया। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्नों में पर्यटन, कलां, संस्कृति, सांस्कृतिक, कला संवर्धन, आध्यात्म परिवेश आदि से संबंधित थे।लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली प्रथम 06 टीमों में पहला पीएम श्री शासकीय उमावि करकबेल, दूसरा शासकीय कन्या उमावि आमगांवबड़ा, तीसरा न्यू ऐज पब्लिक स्कूल गाडरवारा, चौथा पीएम श्री उमावि मुंगवानी, पांचवा शासकीय उमावि सर्रा और छठवां क्राइस्टचर्च कान्वेंट उमावि गाडरवारा का चयन मल्टी मीडिया क्विज हेतु किया गया।द्वितीय सत्र मल्टीमीडिया क्विज जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। यह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में दोपहर 02.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक किया गया। पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य श्री आरबी सिंह एवं प्रतियोगिता के प्रभारी अधिकारी एवं प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर श्री जीएस पटेल, मप्र टूरिज्म बोर्ड जबलपुर से उपस्थित हुए श्री देवेन्द्र शर्मा एवं अन्य की उपस्थिति में सरस्वती पूजन किया गया।मल्टीमीडिया क्विज के लिये चयनित 06 टीमों के मध्य ऑडियो विजुअल तकनीक तथा मल्टीमीडिया के माध्यम से "कौन बनेगा करोड़पति" की तर्ज पर क्विज प्रश्न पूछे गये। मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता कुल 10 राउण्ड तक चली। इस दौरान दर्शकों से भी प्रश्न पूछे गये। प्रश्नों के उत्तर देने के लिए दर्शकों में भरपूर उत्साह देखा गया एवं प्रश्नों के सही जवाब देने पर उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों तथा दर्शकों ने प्रतियोगिता का उत्साहित होकर आंनद लिया।मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता में 03 विजेता दलों में प्रथम न्यू ऐज पब्लिक स्कूल गाडरवारा, द्वितीय शासकीय कन्या उमावि आमगांवबड़ा व तृतीय पीएम श्री शासकीय उमावि करकबेल और 03 उपविजेता दलों में प्रथम क्राइस्टचर्च कान्वेंट उमावि गाडरवारा, द्वितीय पीएम श्री उमावि मुंगवानी और तृतीय शासकीय उमावि सर्रा की टीम शामिल थी। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों के प्रतिभागियों को मप्र टूरिज्म बोर्ड जबलपुर से आये श्री देवेन्द्र शर्मा एवं श्री जीए पटेल द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र एवं कूपन देकर पुरस्कृत किया गया।अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों एवं भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं से व्यक्तिगत बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें अच्छे भविष्य की शुभकामनायें दीं।प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में आवास, भोजन की सुविधायुक्त दो रात्रि व तीन एवं तीन उपविजेता टीमों को एक रात्रि व दो दिन ठहरने के लिए उपहार कूपन प्रदान किये गये। साथ ही प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। प्रतियोगिता की विजेता न्यू ऐज पब्लिक स्कूल गाडरवारा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।प्रतियोगिता का मंच संचालन डॉ. अशोक उदेनिया व क्विज मास्टर और आभार श्री विवेक सिंह ने किया।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 31 जुलाई को
नरसिंहपुर, 28 जुलाई 2024. जिले में चल रहे जलजीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 31 जुलाई को प्रात: 11 बजे से आयोजित की जायेगी।