: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Fri, Jul 12, 2024
गाडरवारा में कलेक्टर ने की विभागीय समीक्षा
नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम गाडरवारा में गाडरवारा अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले चीचली व सांईखेड़ा विकासखंड की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जनमन योजना के कार्यों को पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी व शिक्षा विभाग आपसी समन्वयक बनाकर कार्य करें, जिससे लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने मातृत्व वंदना योजना, एनआरसी की समीक्षा कर आंगनबाड़ी के बच्चों को ट्रेक कर शतप्रतिशत आधार सत्यापन, सभी योजनाओं में ईकेवायसी के निर्देश दिए। समग्र में ई- केवायसी लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक है, जिससे राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच सके।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अन्तर्गत नल जल योजना व निर्माणाधीन पानी की टंकियों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित क्षेत्र के पंचायत सचिव से ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। पंचायत सचिवों को योजना में तकनीकी समस्या से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि अभी कोई समस्या नही है, तो नल- जल योजना को पूर्ण होने पर हैंड ओवर लेकर जनहित में योजना का क्रियान्वयन करें।कलेक्टर ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण की दृष्टि एवं आने वाली पीढ़ी के लिए पौधारोपण का जो लक्ष्य दिया गया है, उसे पूर्ण कर रोपे गये पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लें। रोपे गये पौधों की फोटो को वायुदूत एप पर भी अपलोड करें।कलेक्टर ने निर्देश दिये कि नलकूप खनन खुले ना रहें। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी। खुले में घूम रहे आवारा पशुओं को नजदीकी गौशाला में शिफ्ट करने एवं टैग के आधार पर मालिक की पहचान कर जुर्माना की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये।विद्युत विभाग के लंबित बिजली बिलों के समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि विद्युत वितरण कम्पनी को बिजली सप्लाई में परेशानी नहीं हो। कलेक्टर ने बीआरएस सांईखेड़ा ने नवीन सत्र में प्रवेश बच्चों, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी ने पांच से छः साल के बच्चों का सर्वे करवाकर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार द्वारा सीएम राइज विद्यालय के लिए जनपद पंचायत से एनओसी की समस्या के निराकरण के लिए कहा।कलेक्टर समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों के संचालन, वन परिक्षेत्र अधिकारी से बिट की जानकारी और उनके कार्यों की समीक्षा की। खाद्यान्न वितरण में किसी भी हितग्राही को राशन प्राप्त होने में समस्या ना हो, इसके लिए सभी हितग्राइयों की ई- केवायसी करवाने एवं खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने निर्देश दिए।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सीमांकन व सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने गिरदावरी की क्वालिटी शासन के निर्देशानुसार अच्छी एवं फील्ड पर हो। उन्होंने अतिक्रमण को चिन्हित करने और डायवर्सन के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे, सीईओ जनपद पंचायत चीचली व सांईखेड़ा, समस्त विभाग के जिला अधिकारी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने किया चारगांव खुर्द- गोटीटोरिया में प्रधानमंत्री जनमन योजना के शिविर का निरीक्षण
ज़िला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार को जिले की जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चारगांव खुर्द- गोटीटोरिया का औचक निरीक्षण कर यहां आयोजित किये जा रहे प्रधानमंत्री जनमन योजना के शिविरों का अवलोकन किया और प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने शिविरों में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने आये ग्रामीणों से चर्चा की और पीएम जनमन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। कलेक्टर ने शिविर में पहाड़ी क्षेत्र पर नेटवर्क की समस्या के कारण हितग्राहियों के जनमन योजना संबंधी कार्य के लिए और पहाड़ी क्षेत्रों के हितग्राहियों को लाने के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी से प्रगति की जानकारी ली और समीक्षा की। उन्होंने हितग्राहियों से सतत संपर्क कर उन्हें शिविर में उपस्थित कराकर जनमन संबंधी कार्य करवाने निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां रोजगार सहायक श्री ऋतुराज कौरव से ई- केवायसी, जाति प्रमाण पत्र, समग्र की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पटले ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग एवं बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन, आधार अपडेट एवं नवीन आधार सहित केवायसी की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पटले ने आंगनबाड़ी एवं स्कूल संचालन की जानकारी भी ग्रामीणों से ली। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले भारिया जनजाति के लोगों से उन्हें मिलने वाले राशन, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड एवं ई- केवायसी के कार्यों की जानकारी और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित नोडल अधिकारी को दिये। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती अंजना त्रिपाठी, उप संचालक कृषि, सीएचएमओ डॉ. राकेश बोहरे, परियोजना जिला अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सीईओ जनपद पंचायत चीचली, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में पहुँचकर कलेक्टर ने बच्चों को किया मोटिवेट
नरसिंहपुर।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरूवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी का जायज़ा लिया। उन्होंने यहां पीओपी से निर्मित म्यूजियम कार्नर का लोकार्पण किया। विद्यालय में स्थित बुद्ध पार्क में एनएसएस छात्र- छात्राओं की सहभागिता से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने यहां अशोक का पौधा रोपा और कहा कि रोपे गये पौधों को संरक्षित करना और उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।
कलेक्टर ने छात्र- छात्राओं के शैक्षिक उपयोग के लिए बनाये गये गणित पार्क, भूगोल पार्क, 11 वीं और 12 वीं शताब्दी की प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन किया। अटल लेब में निश्चय जैन द्वारा रेट्रोस्कोप, टेलिस्कोप, उदयराज कौरव व सत्यम द्वारा चंद्रयान 3, यशस्वी पटेल द्वारा पेपर डिटेक्टिंग मशीन, ध्रुव साहू एवं उनकी टीम द्वारा प्रोजेक्टर का प्रस्तुतिकरण दिया। कलेक्टर द्वारा छात्र- छात्राओं द्वारा अटल लेब में स्वनिर्मित प्रोजेक्ट की सराहना कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
नवोदय विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले ने छात्र- छात्राओं से अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किये। उन्होंने नवोदय विद्यालय में पहले कदम को टर्निंग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के कारण पहले से अब और अच्छे कांसेप्ट के साथ सिस्टम उपलब्ध हैं, जिनका शिक्षा में भरपूर प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप शिक्षक के ज्ञान को कितना ग्रहण कर रहे हैं। सफलता के लिए हार्डवर्क के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सहभागिता करें। कलेक्टर ने छात्र- छात्राओं से मंच से वन टू वन सवाल पूछने के लिए कहा। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से चर्चा की।
एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे ने भी अपने छात्र जीवन के शैक्षणिक अनुभव साझा कर सफलता की कहानी के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण तिवारी, उप संचालक कृषि श्री उमेश कठेरे, उप प्राचार्य श्री एसके अग्रवाल, डीपीसी, सीएचएमओ, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी और विद्यार्थी मौजूद थे।
: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पेरिस ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों ने भेंट की
Fri, Jul 12, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पेरिस ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों ने भेंट की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पेरिस ओलम्पिक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक -2024 में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। इसमें तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश के शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को विजय होने की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और कैप प्रदान कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मध्यप्रदेश से पेरिस ओलम्पिक में प्रदेश के 2 खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग और विवेक सागर प्रसाद पुरुष हॉकी में प्रतिभागिता करेंगे। पैरा ओलम्पिक में प्रदेश के 3 खिलाड़ी प्राची यादव, क्याकिंग-केनोईंग, पूजा ओझा, क्याकिंग- केनाईंग और कपिल परमार ब्लाईन्ड जूडो में प्रतिभागिता करेंगे। सभी खिलाड़ियों ने भोपाल स्थित खेल और युवा कल्याण विभाग की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे हैं।
: शाहनगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
Thu, Jul 11, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
बोरी बीट परिसर पर मां के नाम के पौधे हुये रोपित
शाहनगर नि . प्र. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत शाहनगर वन परिक्षेत्र के बोरी बीट परिसर में शाहनगर वन परिक्षेत्र आधिकारी ङाॅ0 श्री आनद शिवहरे परिक्षेत्र सहायक बोरी श्री अशोक कुमार पान्डेय जी और बीट गार्ड बोरी प्रेम नारायण वर्मा और ग्राम वन समिति अध्यक्ष ग्राम वन समिति सदस्य समस्त स्टाप ने छाया दार फलदार एवं औषधीय पौधे रोपित किये गए साथ ही शाहनगर वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री आनंद शिवहरे ने उपस्थित समुदाय से अपील की गई की एक व्रक्ष माँ के नाम जरूर रोपित करें सभी ने इस अभियान से प्रेरित होकर सभी ने संकल्प लिया की हम अपनी जननी माता के नाम एक पौधा अवश्य लगाएंगे।
स्कूलों मे कंही भवन की कमी कंही शिक्षकों की
शाहनगर नि. प्र . कंही शिक्षकों की कमी तो कंही भवन की की समस्या है । ऐसा ही मामला है शाहनगर विकासखन्ङ के प्राथमिक शाला बरतला का जहां 1 कमरें में 48 बच्चों का अध्यापन कार्य संचालित होता है साथ ही दूसरी तरफ शासकीय हाई स्कूल पगरी में एक शाला एक परिसर के तहत प्राथमिक खन्ङ में 52 माध्यमिक खन्ङ मे 42 और हाई स्कुल 9 से 10 वीं क्लास में 54 छात्र छात्राओ का दाखिला हो चुका है और अभी एङवीशन चालु है जिसमे केवल 5 शिक्षक है ऐसे शाहन को चाहिये की शीघ्र ही ऐसी समास्याओं का हल कराया जाये
प्राथमिक शाला बरतला :- प्राथमिक शाला बरतला में केवल 1कमरा है ।जहां विद्यालय की1से पांच तक के सामुहिक बच्चे बैठते है और उसी कक्ष मे आफिसीयल वर्क भी चलता है विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपनारायण शुक्ला ने बताया की शासन की मंशानुसार 48 बच्चों के अध्यापन के लिये हम दो टीचरों जिसमे शिक्षिका अनुपा गुप्ता बच्चों को नियमित अध्ययन करा रहे है भवन निर्माण के लिये शासन ने अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया था जिसके चलते 2019मे निर्माण कार्य शुरू कराया गया और कमरे भी विधिवत बनाय गये जिसका निर्माण कार्य बीजाखेङा पंचायत को दिया गया किन्तु पंचायत के द्वारा आज दिनांक तक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नही हो सका की बार ग्रामीणो ने इसकी शिकायत जनपद सिईओ शाहनगर एस ङी एम शाहनगर को की पर कुछ नहीं हो सका प्रशासनिक ढुलमुल रवैया से आज ये दुर्दशा अतिरिक्त कक्षों की है की जो निर्माण हुये थे वो भी गिरने की कगार में है ।
शासकीय हाई स्कूल पगरी :- पगरी हाई स्कुल के प्रभारी प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने बताया की हम पांच टीचर विद्यालय,मे पदस्त हैं मः वीरेन्द्र सिंह ,ब्रजराज सिंह , होशियार सिंह , दिपाली सिंह ,भारत सिंह जिसमे 148 छात्र दर संख्या है अभी ऐडमिशन चल रहा है दिनों दिनों छात्र छात्राओ की संख्या बढ रही है 5 टीचर कैसे कीस तरह से सुचारू रूप से अध्यापन कार्य करायें ऐसे में विद्यालय का बिभागीय कार्य भी करना पङता है।शिक्षकों की कमी से कभी कभी क्लासेज खाली रह जाती है।
इनका कहना है ।
जनपद सिईओ शाहनगर - रोहित मालवीय
मे आज ही बीजाखेङा पंचायत सचीव को मामले बरतला गांव की समस्या से अवगत कराकर अतिरिक्त कक्ष का कार्य शुरू करवाता हू जिससे बच्चों के बैठने की व्यवस्था प्राथमिक शाला बरतला मे हो सके ।इनका कहना है ।
श्री मति ङाॅ0 रागनी तिवारी बिकासखंङ अधिकारी शाहनगर ।
हां शिक्षकों की तो कमी है शासकीय हाई स्कुल पगरी के अलावा शासकीय हाईस्कूल कचौरी मे भो बहुत कमी है कुछ ही दिनों बाद अतिथी शिक्षकों की भर्ती होना है शायद कुछ तो समस्या का हल हो सके ।
शाहनगर थाना परिसर मे लगाये मां के नाम के पौधे
शाहनगर नि .प्र . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत समूचे देश में पौधे रोपे जा रहें है। इसी अभियान के तहत शाहनगर पुलिस थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम 60 पौधे पूरे परिसर पर रोपित किये गये। शामिल हुए अधिकारी कर्मचारियों में शाहनगर टी आई श्री मति रजनी शुक्ला नायब तहसीलदार रोड्रिग्स विक्टर एस आई भैयामन सिंह सहित समस्त स्टाप शामिल रहा । सभी ने परिसर मे मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत छायादार ,फलदार ,एवं औषधीय पौधे रोपित किये ।
यहां भी हुये पौधे: थाना परिसर के पश्चात तहसील परिसर राजस्व एवं पुलिस कलौनी मे भी मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित किये गये । इस अवसर पर राजस्व अमले में आर . आई . के .के. शर्मा आदर्श प्रताप सिंह लिपिक कैलाश.बागरी रूपलाल चौधरी दीपक कंदेले सहित समस्त स्टाप शामिल रहा ।
मोटरसाईकिल हुयी अनियंत्रित 5 लोग घायल
मामला चौपरा बस स्टेन्ङ का
शाहनगर नि .प्र. शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत पन्ना रोङ पर शाहनगर के महुआ खेङा से पवई रोङ होते हुये सतना जा रहे तीन लोग बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गये जिनकी मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिरने से चौपरा बस स्टेन्ङ में बैठे 2लोंगों मे एक महिला और एक बच्चा भी घायल हो गया कुल मिलाकर 5लोगों के घायल होने की सुचना प्राप्त हुयी है जानकारी के मुताबिक मंगल सिंह पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी लिदरी जिला सतना जो अपने साथी महुआखेङा निवासी रमन सिंह 33 वर्ष के साथ 4वर्ष की बच्ची पुर्वी सिंह पिता अशोक सिंह के साथ अपनी मोटरसाईकिल क्रमांक एम पी 19एन बी 2150 में पवई होते हुये सतना जा रहे थे की चौपरा बस स्टेन्ङ पहुंचते ही ट्रक तेजी से निकला गनीमत रही ही मोटरसाईकिल चला रहे राजेन्द्र सिंह ने मोटरसाईकिल रोङ पर उतार दी नही तो बङा हादसा हो सकता था रोङ पर मोटरसाईकिल उतरते ही अनियंत्रित मोटरसाईकिल रोङ पर बैठी महिला श्री मति अनिता बाई पति भोले उम्र 50 वर्ष निवासी पङरिया जो 10 साल के लङके धीरू पिता गुल्ली निवासी प्रिया के साथ चौपरा खाना बनाने के लिये आई हुयी थी मोटरसाईकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गयी मामले की जानकारी 108एम्बुलेस के पायलेट ब्रजेन्द्र सिंह पटेल को मिली जानकारी मिलते ही ई एम टी शाहरूख खाॅन ने तत्काल घायलों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां ङाक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुये धीरू पिता गुल्ली एवं मंगल सिंह पिता बहादुर सिंह को गंभीर स्थ्ती देखते हुये कटनी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।