: नरसिंहपुर,लू- तापघात से बचाव संबंधी जानकारी
Fri, May 24, 2024
लू- तापघात से बचाव संबंधी जानकारी
नरसिंहपुर,। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों को लू- तापघात से बचाव के लिए समसमायिक सलाह दी है।स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर व उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, सिर में भारीपन एवं दर्द का अनुभव होना, अधिक प्यास लगना व पेशाब कम आना, भूख कम लगना और बेहोश होना लू- तापघात के लक्षण है। इनके बचाव के लिए बहुत अनिवार्य हो तो घर से बाहर जाये, धूप में निकलने से पहले सिर एवं कानों को कपड़े से अच्छी तरह से ढक लें, पानी अधिक मात्रा में पिये, अधिक समय में धूप में न रहे, बच्चे, बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्ति घर से कम निकले विशेषकर दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे के मध्य घर से बाहर न जाये, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम, सूती हल्के ढीले- ढाले वस्त्र पहनें, धूप में चश्मा, छाता, टोपी एवं जूता पहनकर ही घर से बाहर निकले, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस का घोल, लस्सी, मट्ठा एवं फलों का रसों का सेवन करें, गरिष्ठ एवं मसालेदार भोजन से बचें, यात्रा के समय पानी की बोतल, ओआरएस का पैकिट साथ में रखे। लू- तापघात के लक्षण दिखने पर हितग्राही को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये लावें। लू- तापघात से कृषक, वाहन चालक, यात्री, छात्र, खिलाड़ी या धूप में ज्यादा मेहनत व भ्रमण करने वाले व्यक्ति, मजदूर वर्ग, हाथ ठेले पर सब्जी बेचने वाले, पर्यटक, यातायात पुलिस आदि जनमानस पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है।
: गाडरवारा गौरव गान (सुशील शर्मा )
Thu, May 23, 2024
गाडरवारा गौरव गान
(सुशील शर्मा )
1
पुण्यभूमि गाडरवारा को
हृदय नमन हम करते हैं।
ज्ञान कला की इस नगरी का
मन अभिनंदन करते हैं।दक्षिण में सतपुड़ा खड़ा है
उत्तर में विंध्याचल झूमे।
मातु नर्मदा पूरब पश्चिम
शक़्कर माँ माथा चूमे।
भोले शंकर ध्यान लगा कर
बैठें हैं डमरू घाटी।
सभी धर्म के लोग पालते
चैन अमन की परिपाटी।पुण्यभूमि गाडरवारा को
हृदय नमन हम करते हैं।
ज्ञान कला की इस नगरी का
मन अभिनंदन करते हैं।
2
राम घाट खेरापति,नरसिंह
खिरका विष्णु मंदिर हैं।
सार्वजानिक पुस्तक वाचन घर
राम जानकी सुंदर हैं।
ओशो की अध्ययन शाळा है
माँ बंजारी धाम है।
बिजली का संयंत्र लगा है
एन टी पी सी नाम है।पुण्यभूमि गाडरवारा को
हृदय नमन हम करते हैं।
ज्ञान कला की इस नगरी का
मन अभिनंदन करते हैं।
3
गाडरवारा की ये मिट्टी
सब के मन को सहलाती।
फसलें सभी महकतीं इसमें
अन्नपूर्णा कहलाती।
तुअर दाल ,गुड़ ,सोया गेहूँ
धान चना सब यहाँ ऊगें।
ज्वांर बाजरा तेंदू महुआ
भोर उजाले यहाँ जगें।पुण्यभूमि गाडरवारा को
हृदय नमन हम करते हैं।
ज्ञान कला की इस नगरी का
मन अभिनंदन करते हैं।
4
विश्व पटल पर ज्ञान रश्मियाँ
ओशो ने बिखरायीं हैं।
बचपन अध्ययन मनो मनन की
रातें यहाँ बिताईं हैं।
ओशो के दर्शन ने सारे
जग को दिया उजाला है।
गाडरवारा के सपूत का
जलवा बड़ा निराला है।पुण्यभूमि गाडरवारा को
हृदय नमन हम करते हैं।
ज्ञान कला की इस नगरी का
मन अभिनंदन करते हैं।
5
आशुतोष नक्षत्र निराला
कला क्षेत्र का मान है।
रामराज्य को रचा है जिसने
हम सबका अभिमान है।
विश्व पटल पर गाडरवारा
जिसके नाम से है जाना।
इस मिट्टी का प्रिय सपूत वह
प्राण पियारा है राना।पुण्यभूमि गाडरवारा को
हृदय नमन हम करते हैं।
ज्ञान कला की इस नगरी का
मन अभिनंदन करते हैं।
6
गाडरवारा भाग्य हमारा
हृदय हमारे रहता है।
गाडरवारा गौरव बन कर
रक्त में हरदम बहता है।
आओ विकास के श्री पथ पर
इसको आगे ले जायेंगे।
आओ मिल कर आज शपथ लें
इसको जिला बनाएंगे।पुण्यभूमि गाडरवारा को
हृदय नमन हम करते हैं।
ज्ञान कला की इस नगरी का
मन अभिनंदन करते हैं।
: पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा जोन के डी.आई.जी. एवं पुलिस अधीक्षक की ली गई बैठक
Wed, May 22, 2024
पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा जोन के डी.आई.जी. एवं पुलिस अधीक्षक की ली गई बैठक
बैठक मे लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने, माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त नोटिस/वारंट की शीघ्र तामीली, बलात्कार के प्रकरणों में डी.एन.ए. रिपोर्ट एफ.एस.एल. से प्राप्त कर न्यायालय पेश करने, प्रभावी जिलाबदर की चैकिंग एवं गुण्डों/बदमाशों पर कार्यवाही के निर्देश, पुलिस की कल्याणकारी गतिविधियों दिशा, धृति एवं समर केम्प के आयोजन की समीक्षा आज दिनांक 22.05.2024 को आई.जी. श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा जोन के डी.आई.जी. एवं एस.पी. की बैठक ली गई, बैठक मे श्री सचिन अतुलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक, छिंदवाडा रेंज, श्री टी.के. विद्यार्थी, पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, श्री आदित्य प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री अभिजीत कुमार रंजन, पुलिस अधीक्षक कटनी, श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, श्री मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा, श्री राजेश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा, श्री गुरू दत्त शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक सिवनी, सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, अति. पुलिस अधीक्षक, जबलपुर एवं श्री आदित्य पटले, प्रशिक्षु भा.पु.से. उपस्थित रहें। यह बैठक आज प्रातः 11.00 बजे से सायः 5..30 बजे तक चली। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर के द्वारा सभी जिलो में गत 4 माह मे दर्ज अपराधो एवं लंबित अपराधों की समीक्षा की गई। जिला पांडुर्णा मे भादवि के अपराध मे अप्रत्याशित वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई, पुलिस अधीक्षक को वृद्धि के कारणों का विश्लेषण कर कमी लाए जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 4 माह की अवधि में जोन मे कुल अपराध मे गत वर्ष की अपेक्षा कमी होना पाया गया। प्रभावशील प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के कारण जिला जबलपुर, कटनी, सिवनी मंे बलात्कार एवं शील भंग के अपराधों मे कमी होना पाया गया। अवैध शराब बेचने वाले, गांजा/स्मैक बेचने वालो व उपयोग करने वाले, जुऑ, सट्टा खिलाने/खेलने वालो के विरूद्ध अभियान चलाने, जिलाबदर के प्रस्तुत प्रकरणों मे शीघ्र सुनवाई कराई जाकर आदेश पारित कराने एवं प्रभावी जिलाबदर व्यक्तियों की चैकिंग करने, अनुसूचित जाति/जनजाति पर घटित अपराध का शीघ्र निराकरण करने व कार्यवाही पूर्ण कर पीडित को शीघ्र राहत राशि दिलाये जाने के निर्देश दिए गए। हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार के ऐसे प्रकरण जिनमे अभी तक आरोपियों की गिरफतारी नहीं हुई है उनकी समीक्षा की गई, फरार आरोपियों की पतारसी कर, ईनाम उद्घोषणा करने, संपत्ति कुर्की की कार्यवाही कराने, आरोपी शीघ्र गिरफतार करने तथा संपत्ति संबंधी अपराध नकबजनी, चोरी, लूट के प्रकरणों मे पुलिस टीम लगाकर आरोपियों की पतारसी कर संपत्ति बरामद करने एवं चिन्हित एंव गंभीर अपराधों मे दोषसिद्धि कराए जाने हेतु उनमे विचारण के दौरान मॉनिटरिंग कर अधिक से अधिक दोषसिद्धि कराने, गुम बालक/बालिका जो बरामद नहीं हुए है उनको बरामद करने हेतु अभियान चलाकर उनकी खोज करने के निर्देश दिए गए। बलात्कार के ऐसे प्रकरण जिनमे विधि विज्ञान प्रयोग शाला से डी.एन.ए. मिलान परीक्षण रिपोर्ट अप्राप्त है की समीक्षा पर जिला सिवनी एवं छिंदवाडा मे लंबे समय से प्रकरण लंबित होना पाए गए, उनमे विशेष वाहक भेजकर परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त कर माननीय न्यायालय मे पेश कराने के निर्देश दिए गए, जिससे न्यायालय मे प्रकरण के विचारण में तेजी आ सकें। माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त नोटिस/समंस/वारंट की समीक्षा की जाकर लंबित नोटिस/वारंट की तामीली हेतु टीम बनाकर लगातार तामीली के प्रयास करने व इनकी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। यातायात दुर्घटनाओं की समीक्षा कर इनमे वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई। ऐसे ब्लैक स्पॉट जहॉ ज्यादा दुर्घटना हो रही है उनकों रेक्टीफाई करने हेतु दूसरे विभाग से समन्वय कर वहॉ मार्ग सुधार कराए जाने, पर्याप्त संकेत लगाने, पुलिस व्यवस्था लगाने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध लंबित विभागीय जांच, पुलिस परिजनों के लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण, सेवानिवृत पुलिस वालों के लंबित पेंशन प्रकरणों मे भी समय-सीमा निर्धारित कर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए गए। थानो मे जप्त वाहनों के निराकरण जिला जबलपुर-1912 लगभग 96.7 प्रतिशत वाहनों को निराकरण कराया जाकर थानो ंमे साफ स्थान बनाया गया। इसी प्रकार जबलपुर द्वारा थानों के पुराने रिकार्ड, ई-वेस्ट एवं थानों में जप्त अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण कराया गया। इसी प्रकार अन्य जिलों मे कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 20.05.2024 को सी.एम. हेल्पलाईन की जारी पुलिस जिलावार ग्रेडिंग मे प्रथम समूह मे जिला छिंदवाडा को प्रथम स्थान - 92.43 वेटेज स्कोर, जिला कटनी को तृतीय स्थान - 85.08 वेटेज स्कोर एवं जबलपुर को आंठवा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार द्वितीय समूह मे जिला पंाढुर्णा को तीसरा स्थान - 82.89 वेटेज स्कोर,, नरसिंहपुर को आठवां एवं सिवनी को नौवा स्थान प्राप्त हुआ। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर के द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन मे संतुष्टिपूर्वक शिकायतो के निराकरण के फलस्वरूप अच्छी रैंक आने पर पुलिस अधीक्षकों को बधाई दी गई एवं लगातार ऐसे तत्परता से कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया। कल्याणकारी गतिविधियों के अंतर्गत जिलों मे चल रही पुलिस परिवार के बच्चों के अध्यन, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु, पढने हेतु जारी योजना ’’दिशा’’, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने, जिसमें वे अपनी प्रतिभा एवं कौशल को प्रदर्शित कर सकें ’’धृति ’’ एवं पुलिस परिवार के बच्चों के लिए ’’समर कैम्प’’ खेल-कूद के आयोजित कार्यक्रम की भी समीक्षा की जाकर इन्हे लगातार चलाने एवं इनमे और अधिक सुविधाएॅ प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया।