: जबलपुर,स्व.संगीत सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ
Wed, Jul 12, 2023
स्व.संगीत सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआरक्षा मंत्रालय के अंतर्गत जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में पदस्थ जबलपुर के सपूत संगीत सूर्यवंशी का पार्थिव शरीर वीएफजे मड़ई स्थित घर सुबह पहुंचा। उनकी लेह-लद्दाख के नौयमा क्षेत्र में डयूटी के दौरान 9 जुलाई को मौत हो गई थी।स्व.संगीत सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार ग्वारीघाट मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान व सलामी के बाद किया गया। इस दौरान फोर्स के अधिकारियों सहित कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन एवं एसपी श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने पुष्पचक्र-पुष्पहार चढ़ाकर श्रृद्धांजलि दी और शोक संवेदनायें व्यक्त की।
: मप्र की महिला जूनियर हॉकी टीम सम्मानित
Wed, Jul 12, 2023
मप्र की महिला जूनियर हॉकी टीम सम्मानित
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने प्रशस्ति-पत्र के साथ प्रदान की 11.80 लाख की प्रोत्साहन राशि
मप्र की जूनियर महिला हॉकी टीम को राष्ट्रीय चेंपियनशिप जीतने का पुरस्कार मिल गया है। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने टीम को प्रशस्ति-पत्र और 11 लाख 80 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। टीम की सभी 18 खिलाड़ियों को 50-50 हजार, मुख्य कोच को एक लाख, दो सहायक कोच को 50-50 हजार तथा चार सपोर्ट स्टाफ को 20-20 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है अपने उम्दा खेल और प्रशिक्षकों की बेहतरीन खेल रणनीति से प्रदेश की पुरूष और महिला टीम ने हॉकी जूनियर नेशनल ट्रॉफी पर अपना क़ब्ज़ा जमाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सम्मान उन्हें और कड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करता है।मप्र की महिला हॉकी टीम 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चेंपियनशिप के फाइनल में झारखंड को 1-0 से हराकर चैंपियन बनी थी। मप्र की टीम ने पूल-ई में अपने पहले मैच में पुडुचेरी को 25-0 से, जम्मू-कश्मीर को 21-0 से और क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को 7-1 से, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 9-0 से हराकर फाइनल का सफर तय किया था।मप्र टीम इस प्रकार हैयोगिता वर्मा, निरूपमा देवी, प्रियंका यादव, आश्रिता ठाकुर, रितयाना साहू, भूमिक्षा साहू, याशिका भदौरिया, सोनिया कुमरे, ज्योति सिंह, लवदीप कौर, गुरमैल कौर, परिणिती कौर, सोनिया देवी, सोनम, कार्तिका कश्यप, रितिका विश्वकर्मा, सलीनी अली और विशाखा लिखितकर। मुख्य कोच परमजीत सिंह, सहायक कोच नेहा रावत और वंदना उइके। मैनेजर रैना यादव, फिजियोथेरेपिस्ट उमेश कुमार, साइकोलॉजिस्ट भावना चौहान और स्ट्रेंग्थं एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट विजय विग्नेश।पुरुष टीम को भी किया था सम्मानितमप्र की पुरूष जूनियर हॉकी टीम को भी इसी तरह प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया था। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को पुरूष हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक एवं ओलंपियन श्री समीर दाद पूरी टीम के सभी सदस्यों से मुलाकात कर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी।
: नागद्वारी मेले की समीक्षा बैठक
Sun, Jul 9, 2023
पचमढी । नर्मदापुरम जिला प्रशाशन के तत्वाधान मेला समिति पचमढ़ी के द्वारा नागद्वारी मेले की समीक्षा हेतु संजय गांधी संस्थान में बैठक रखी गई। उक्त इसलिए भी महत्वपूर्ण थी की इतने दुर्गम स्थान पर नागपुर से आने वाले भंडारे जो विभिन्न स्थानों पर मुफ्त भंडारे श्रद्धालुओं के लिए करते है, उनको आने वाली समस्याओं से प्रशासन को अवगत करा सकें। नागद्वारी मेले की अवधि दिनांक 12/08/23 से 22/08/23 तक रखी गई है। बैठक में कलेक्टर महोदय, फील्ड डायरेक्टर फॉरेस्ट, पुलिस अधीक्षक महोदय एवं सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम उपस्थित रहे। मेला अवधि में बहार से हुए भक्तो के स्वस्थ , भोजन , आवास एवं यात्रा के मार्गो को सुव्यवस्थित करने के सकल्प के साथ प्रशासनिक कार्यवाही का प्रारूप प बनाया गय। इस हेतु सभी विभागों के प्रमुख को जिम्मेदारियां सौपी गई।