Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: इन्दौर केन्द्रीय मंत्री प्रधान को विधायक ने सौंपा ओव्हरब्रिज निर्माण के लिये ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Dec 17, 2020

इन्दौर। पूर्व मंत्री एवं सांवेर के विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने आज केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कराया। उन्होंने मांगलिया सांवेर रोड में जाम की स्थिति को देखते हुए यहाँ ओवर ब्रिज बनाने की माँग उनके समक्ष रखी। पूर्व मंत्री श्री सिलावट ने इस अवसर पर एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। इस दौरान विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ भी उपस्थित थीं।
      पूर्व मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल पेट्रोलियम का डिपो विगत 25 वर्षों से मांगलिया में स्थित है। जिसके कारण मांगलिया सहित आसपास के 15-20 गांवों का पानी प्रदूषित एवं पीने योग्य नहीं है। पीने के पानी में डीजल-पेट्रोल की आंशिक मात्रा रहती है, जिसकी कंपनी में कई बार शिकायत की गई मगर आज दिनांक तक इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
      अतः मांगलिया में एक फिल्टर प्लांट एवं टंकी का निर्माण करवाया जाए। पूरे डिपो के टैंकर सड़कों पर खडे रहते है इससे यातायात बाधित होता है। डिपो के टैंकरों के लिये पार्किंग बनाने की उचित व्यवस्था करें। मांगलिया डिपो के सामने ही कई निजी एवं शासकीय व हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन है जिसके सामने वहां का रास्ता पूरी तरह से खराब हो चुका है। पेट्रोल वाहन निकलते हैं, जिसके वहां आरसीसी रोड बनायें। मांगलिया डिपो के सामने स्कूल से लगा हुआ एक गंदा नाला जा रहा है जिसे आरसीसी बनाने की आवश्यकता है।
      कंपनी के सीएसआर मद से मांगलिया हायर सेकेण्डरी स्कूल की बाउण्ड्रीवाल बनाई जाए और आसपास के सभी शासकीय स्कूलों को गोद लेकर अत्यावश्यक संसाधन एवं निर्माण कार्य कराये जाए। साथ ही ग्राम डकाच्या में बनने वाले सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम में आर्थिक सहयोग किया जाए। कंपनी के सीएसआर मद से मांगलिया से गारी पिपलिया रोड बनाया जाए। उक्त स्थान पर रोड नहीं होने से भारी वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। उपरोक्त समस्याओं का निराकरण एवं विकास कार्य किये जाने हेतु ज्ञापन दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें