Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कर्नाटक विधान परिषद में गौरक्षा कानून के खिलाफ हंगामा, कांग्रेस MLC ने स्पीकर को जबरन कुर्सी से उतारा

Aditi News Team

Tue, Dec 15, 2020

कर्नाटक: कर्नाटक विधान परिषद में आज कांग्रेस के एमएलसी नेता ने गौरक्षा कानून के खिलाफ जमकर हंगामा किया । कांग्रेस नेता स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए और स्पीकर को जबरन कुर्सी से उतार दिया । सदन के उपाध्यक्ष और जनता दल (सेक्युलर- JDS) के नेता ने  कांग्रेस के अध्यक्ष के. प्रतापचंद्र शेट्टी की कुर्सी पर कब्जा कर लिया. हालांकि, बीजेपी सदस्यों द्वारा पूर्व में पारित किए गए अविश्वास प्रस्ताव की आवश्यकता पर बहस जारी रही । इस दौरान कांग्रेस एमएलसी को जबरन उपाध्यक्ष को हटाते हुए देखा गया. इस घटना के बाद शेट्टी ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया ।

इस हंगामे पर कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने कहा कि जब सदन की कार्यवाही नहीं चल रही थी, तब बीजेपी और जेडीएस ने अध्यक्ष को अवैधानिक तरीके से चेयरमैन को कुर्सी पर बिठा दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी इस तरह की असंवैधानिक काम कर रही है।कांग्रेस ने उन्हें कुर्सी से नीचे उतरने को कहा । जब उन्होंने कुर्सी से उतरना स्वीकार नहीं किया,तब हमें वहां से बेदखल करना पड़ा क्योंकि यह अवैध था.बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार ने गौ रक्षा अधिनियम और मवेशी संरक्षण-विधेयक -2020 को बुधवार को पास कर दिया था। इस नये कानून के तहत राज्य में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और तस्करी, अवैध परिवहन, गायों पर अत्याचार और गौहत्या करने वालों पर कड़ी सजा का प्रस्ताव रखा गया है । हालांकि विपक्ष इस बिल को लेकर लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है। इस बिल को भारी हंगामें के बीच सदन में पास कराया गया था. कांग्रेस अब इस बिल को कानूनन चुनौती देने की बात कह रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें