Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,ग्राम तूमडा में हुआ नारी सम्मान कार्यक्रम, जनवरी में कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेगा योजना का लाभ, 

Aditi News Team

Tue, Jul 25, 2023
ग्राम तूमडा में हुआ नारी सम्मान कार्यक्रम, जनवरी में कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेगा योजना का लाभ, गाडरवारा। पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी की नारी सम्मान योजना एवं उनकी पांच सौगातें हर महिला को प्रत्येक माह 1500,एलपीजी सिलेंडर ₹500, 100 यूनिट बिजली फ्री 200 यूनिट पर हाफ,पुरानी पेंशन की बहाली, किसान का कर्ज माफ जैसी सौगातें मध्य प्रदेश के हर नागरिक को भा रही हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही दूसरे प्रदेशों की तरह जनवरी 2024 से ही सभी को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। विधानसभा गाडरवारा में भी प्रत्येक गांव में नारी सम्मान योजना का कार्यक्रम किया जा रहा है उसी तारतम में कल ग्राम तुमड़ा में विधानसभा गाडरवारा नारी सम्मान योजना प्रभारी जिनेश जी जैन एवं साईंखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पटेल द्वारा नारी सम्मान योजना का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र जी पटेल मंजिले भैया,जिला सचिव उमा जी गुप्ता,अमोल जी पटेल,रघुनंदन जी पचौरी,गुरु भदोरिया जी,ख्याली जी पटेल लखन जी पटेल,नीलेश जी ढिमोले,आकाश जी चौकसे, परसोत्तम जी पटेल, नेतराम पटेल गोकुल चौधरी विपुल चौधरी प्रभु दयाल पटेल मुनीम ठाकुर, कौशल पटेल राजेश पटेल बालमुकुंद कौरव बृजेश पटेल मनीष मेहरा किशन नोरिया सहित ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच नर्मदा सिंह जी राजपूत द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें