Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: गाडरवारा,"लवली खंनूजा" व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त इंजी, अभिलाष मिश्रा जी का आभार"

Aditi News Team

Sun, Jul 23, 2023
"लवली खंनूजा" व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त इंजी, अभिलाष मिश्रा जी का आभार" गाडरवारा ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विकास बोद्रिया जी से चर्चा उपरांत उनकी सहमति से एवं नरसिंहपुर जिले के वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष श्री अभिलाष मिश्रा जी ने "लवली खनूजा" को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के अवसर पर जिला महामंत्री डॉक्टर हरगोविंद सिंह जी कार्यालय मंत्री जी, नरसिंहपुर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश मोहन शर्मा जी मंडल अध्यक्ष रमाकांत चौबे जी सिहोरा मंडल अध्यक्ष मोनू पटेल जी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव जी सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे समस्त उपस्थित जनों ने लवली खनूजा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की एवं संगठन में निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने हेतु संकल्पित किया एवं उपरोक्त नियुक्ति पर सभी ने नरसिंहपुर जिला के यशस्वी सांसद माननीय श्री कैलाश सोनी जी एवं माननीय श्री राव उदयप्रताप सिंह जी सहित जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा जी को आभार व्यक्त किया ।

Tags :

जरूरी खबरें